Rajasthan Budget 2022
इंडिया न्यूज, जयपुर।
Rajasthan Budget 2022 : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सरकार का बजट पेश करते हुए 2004 के बाद के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का ऐलान किया है। पेंशन के साथ ही उन्होंने सरकारी नौकरियां निकालने व रीट परीक्षा की तारिख का भी ऐलान किया।
Rajasthan Budget 2022
सीएम ंने ट्वीट कर बताया कि सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे अपने सेवाकाल के दौरान सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। इसलिए मैं 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए सभी कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।
Rajasthan Budget 2022
उन्होंने अपने इस घोषणा के साथ ही और कई योजनाओं का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 18 जिलों में नए नर्सिंग कॉलेजों को भी खोलने का ऐलान किया है। सीएम ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि पूर्व सरकार के 5 वर्षों में लगभग 2 लाख भर्तियां की गई थीं, जबकि हमने मात्र 3 वर्ष में ही इतनी भर्तियां कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि मैं आगामी वर्ष विभिन्न विभागों में लगभग 1 लाख अतिरिक्त पदों की और भर्ती करने की घोषणा करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर की दृष्टि से आगामी रीट परीक्षा में पदों की संख्या 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार कर दी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे इस कार्यकाल में अभी तक 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति दी गई है तथा लगभग 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। सीएम ने आगे कहा कि जुलाई 2022 में रीट की परीक्षा करवाया जाना प्रस्तावित करता हूं। नए सिरे से होने वाली इस परीक्षा के लिए पुराने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा पूर्व में रीट परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को दी गई समस्त सुविधाएं भी पुन: उपलब्ध करवाई जाएंगी। ताकि वे परीक्षा दे सकें।
Also Read : आप के राष्ट्रीय सचिव को ईडी का नोटिस, पार्टी ने साधा निशाना
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh: भारत बंद के चलते यह अवकाश केवल छात्रो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…