होम / Politics News: AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कांग्रेस पर किया जमकर, 200 सीटों पर लडेंगी चुनाव

Politics News: AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कांग्रेस पर किया जमकर, 200 सीटों पर लडेंगी चुनाव

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics News: आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस साढ़े चार साल तक निष्क्रिय अवस्था में थी। अब चुनाव आया तो लोगों को मोबाइल के लिए लाइन में खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी कार्य के आधार पर राजनीति करती है। दिल्ली और पंजाब में मौहल्ला क्लिनिक, स्कूल और अन्य सुविधाएं देश के लिए रोल मॉडल है। वही राजस्थान के स्कूल अस्पताल के हाल बेहाल है।

क्षेत्र के लोग गरीबी से मुक्त नही हो पाए-कीर्ति पाठक

पिछले 75 साल में राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा की सरकार आई। फिर भी आदिवासी अंचल आज भी पिछडा हुआ है। सही नियत की सरकार नही होने से क्षेत्र के लोग गरीबी से मुक्त नही हो पाए है। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लडेंगी। आम आदमी पार्टी कार्य आधारित राजनीति करती है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की योजनाएं अखबारों तक सिमटी हुई है। कागजों में सड़के बनी है लेकिन धरातल पर कही भी पक्की सड़के नही है।

महंगाई राहत कैम्प है सिर्फ एक छलावा-कीर्ति पाठक

केंद्र सरकार की योजना में सौर ऊर्जा से उजाला आने का सपना दिखाया था हकीकत में पैनल पहुंच गए है लेकिन अभी तक उन्हें लगाए नही है। केंद्र सरकार महंगी बिजली बेच कर मुनाफा कमाना चाहती है। राज्य सरकार साढ़े चार साल से रिसोर्ट में घुम रही थी। वो अपनी सरकार बचाने की फिराक में थी। कोरोना में लोग तीन महिने घर पर थे। उस समय बिजली के बिल सरकार ने माफ नही किए। अब साढ़े चार साल बाद अब बिजली के 100 यूनिट माफ किए जा रहे है। साढ़े चार साल महंगाई नही थी। अब महंगाई राहत कैम्प लगाकर सिर्फ एक छलावा दे रहे है।

विधानसभा के प्रत्याशी की पहली सूची जारी

कांग्रेस की सरकार साढ़े चार साल कुछ नही कर पाई है। पूरा देश आज दिल्ली और पंजाब का मॉडल देख रहा है। हम लोगों के टैक्स से सुविधाएं दे रहे है। इसी का परिणाम है की दोनो राज्यों में घाटे का बजट नही है। ऐसी इच्छा शक्ति की सरकार सिर्फ आप दे सकती है। कांग्रेस राज में टैक्स का पैसा सिर्फ जनप्रतिनिधी की जेब में जाता है। उन्होंने बताया की डूंगरपुर विधानसभा में चारो सीटों पर आप चुनाव लड़ेंगी। हम संविदाकर्मी को स्थाई करेंगे। हम आठ गारंटी पर काम करेंगे। इसी माह मे सभी विधानसभा के प्रत्याशी की पहली सूची जारी होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन कोटेड़, प्रदेश महासचिव देवेंद्र कटारा सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े:-Bharatpur: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद, परिजनों ने की फांसी की मांग

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox