Categories: Others

Parivartan Yaatra: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची अलवर, जनसभा में 50 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य

India News (इंडिया न्यूज़), BJP Parivartan Yaatra: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आज अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस बीच परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभा पिनान कस्बे में आयोजित होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा के बन्ना राम मीणा ने बताया “परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभा पिनान में होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।” इसके बाद मीणा ये भी बताया “राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से करीब पचास हजार लोगों के जनसभा में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यहाँ आने वालों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उसके लिए पार्किंग और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।”

जनसभा को ये करेंगे संबोधित

इस दौरान मीणा ने ये भी बताया “जनसभा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ संबोधित करेंगे। कांग्रेस का जो कुशासन है उसका अंत होगा। रामराज की स्थापना आज यहां से होना तय है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार दुष्कर्म की घटनाओं में प्रदेश को नंबर वन पर ला दिया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेंगे। राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में कमल खिलेगा जिसकी तैयारी आज शाम से शुरू हो जाएंगी। सभी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। कुशासन का अंत होगा रामराज की स्थापना होगी। राजस्थान में कमल खिलेगा।”

JCB से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी की परिवर्तन यात्रा झुंझुनूं पहुंची थी। जहां यात्रा का  राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया था। यात्रा के झुंझुनूं पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का राजस्थानी तौर तरीकों से स्वागत किया गया। तो वही नगर परिषद के पास भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा के रथ पर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर जोर स्वागत किया। परिवर्तन रथ में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चौमू विधायक रामपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व सांसद सीआर चौधीर मौजूद रहे।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago