होम / सोनिया गाँधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, सीएम गहलोत को हिरासत में लिया

सोनिया गाँधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, सीएम गहलोत को हिरासत में लिया

• LAST UPDATED : July 21, 2022

इंडिया न्यूज़, National Herald Case:  सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने दिल्ली में अपने मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसी विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार ही दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं आज इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान सीएम गहलोत के साथ-साथ सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस प्रदर्श में शामिल हैं।

भाजपा सरकार गिरकर गर्व महसूस करती है- सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकारें गिराकर गर्व महसूस करते हैं। ये भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहते हैं। पहले ये कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे तो वहीं अब ये विपक्ष मुक्त भारत की और जा रहे हैं। जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सोनिया गांधी से बर्ताव किया जा रहा है वह शर्मनाक है। सोनिया गांधी से घर जाकर भी बयान लिए जा सकते थे। यदि कांग्रेस की जगह ये होते तो देश में आग लगा देते। ये हिंसा और तोड़फोड़ करने फितरत रखते हैं। हम तो शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं।

ईडी को बनाया सरकारें गिराने का हथियार

सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी इनके लिए सरकारें गिराने का माध्यम बना गयी है। ये उसे सरकार गिराने के हथियार के रूप में काम ले रहे हैं। जब ये कोई सरकार गिरते हैं तो इन्हे गर्व महसूस होता है। लेकिन यह खेल बहुत खतरनाक है। ऐसा करके ये प्रीमियर एजेंसियों की साख को खराब कर रहे हैं। ये केवल विपक्ष को डराने और अपना राजनीतिक मकसद पूरा करने के लिए ही ईडी का इस्तेमाल करते हैं। देश के जिस भी हिस्से में चुनाव नजदीक होते हैं वहां छापे डालते हैं।

पहले भी गहलोत ने संभाली थी कांग्रेस की कमान

आज जहाँ सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी होनी है। इससे पहले ईडी ने राहुल गाँधी से भी इसी मामले में पूछताछ की थी। उस समय भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लेकर ईडी के विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई की थी। गहलोत ने उस समय दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई पर नाराजगी जाती थी।

उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के छापे डाले जा रहे हैं। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान सीएम गहलोत करीब एक सप्ताह दिल्ली में रहे थे। और पार्टी का मोर्चा संभाला था। उस समय ईडी ने 5 दिनों तक राहुल गांधी से करीब 50 घंटे पूछताछ की थी।

गुजरात दौरा रद्द कर गए दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सीनियर आब्जर्वर बनाया है। वहीं उनके अलावा 23 पर्यवेक्षक भी राजस्थान के बनाए गए है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर ही सीएम गहलोत का गुजरात दौरा प्रस्तावित था। लेकिन इस दौरे को रद्द कर दिया गया। सीएम गहलोत को इस दौरे पर अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी।

लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दौरा रद्द होने के बाद वे बुधवार को ही दिल्ली चले गए थे। बता दें कि इससे पहले भी अशोक गहलोत दिल्ली में करीब एक सप्ताह रुके थे। उस समय भी गहलोत ही कांग्रेस के रणनीतिकार बने थे। वहीं इस बार भी सीएम गहलोत ही ईडी के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शनों के कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में कांग्रेस की कमान संभालते नजर आ सकते हैं सीएम गहलोत, आज ईडी करेगी सोनिया गाँधी से पूछताछ

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox