Categories: Others

Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि कब है? जानिए तिथि, पूजा विधि और भोग बनाने की विधि

Mahashivratri 2022

Mahashivratri 2022 : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है। इस दिन माता पार्वती और भोले नाथ शंकर की पूजा की जाती है। फाल्गुन के महीने में मासिक शिवरात्रि को भारतीय कैलेंडर के अनुसार महा शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2022) का व्रत 1 मार्च को है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन, भक्त उपवास रखते हैं और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बिल्वपत्र से भगवान शिव की पूजा करता है, भगवान भोले नाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा की विधि और भोलेनाथ को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद।

महाशिवरात्रि स्पेशल भोग रेसिपी

इस दिन विधि विधान से माता पार्वती और भोले नाथ शंकर की पूजा की जाती है। आप भोले नाथ को फल, मेवा और दूध से बनी चीजें चढ़ा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक खीर की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप महाशिवरात्रि पर बनाकर भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं और अगर आप व्रत रखते हैं तो इस खीर का सेवन कर सकते हैं। कई बार आप व्रत के दौरान खीर नहीं खा पाते हैं लेकिन इस खीर को आप व्रत के दौरान खा सकते हैं। यह खीर बनाने में बहुत ही आसान है, इसे आप बहुत ही कम समय में झटपट तैयार कर सकते हैं। (Mahashivratri 2022 )

मखाना खीर रेसिपी Mahashivratri 2022

Makhana Kheer Recipe

भारतीय मिठाइयों में खीर बहुत पसंद की जाती है, जब भी किसी घर में खुशी का मौका होता है तो खीर जल्दी बन जाती है। लेकिन आज हम आपको चावल की खीर की नहीं बल्कि मखाने की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। मखाना उन खाद्य पदार्थों में से एक है और इस व्रत में सात्विक भोजन किया जाता है।

मखाना खीर की सामग्री

  • मखाना
  • 1/2 कप काजू
  • 2 टी स्पून घी
  • सेंधा नमक
  • 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 3 कप दूध
  • स्वादानुसार चीनी
  • ड्राई फ्रूट्स , टुकड़ों में कटा हुआ

मखाना खीर बनाने की वि​धि

1.मखाने और काजू को एक पैन में थोड़ा घी डालकर रोस्ट कर लें और इसके बाद इन पर हल्का सा सेंधा नमक छिड़कें।
2.जितना जल्दी यह ठंडे हो जाएं उसमें से 3/4 मखाने और काजू के साथ थोड़ी इलाइची को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
3.एक दूसरा गहरा पैन लें, इसमें 2 से 3 कप दूध लें डालकर उबलने दें।
4.इसमें चीनी डालें, इसके बाद इसमें मखाने का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं।
5.इसमें अब बाकी रोस्ट किए हुए मखाने और काजू डालें।
6.इसे गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं।
7.कटे हुए ड्राई से ​गार्निश करने के बाद आप चाहे तो खीर को गर्म या ठंडा सर्व कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पूजा विधि

Mahashivratri Puja Vidhi

  • महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान कर मंदिर की सफाई करें। शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाकर
  • शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • दीप और कर्पूर जलाएं।
  • पूजा करते समय ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • शिव को बिल्व पत्र और फूल अर्पित करे। (Mahashivratri Puja Vidhi)
  • शिव पूजा के बाद गोबर के उपलों की अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहुति दें।
  • होम के बाद किसी भी एक साबुत फल की आहुति दें।

Mahashivratri 2022

Also Read : Rajasthan Budget 2022 आज सीएम विधानसभा में करेंगे बजट पेश, जाने किसानों के लिए क्या हो सकता है खास

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago