Categories: Others

Lakkhi Mela 2022 : कैलादेवी लक्खी मेले में उमड़ रहा श्रद्धा का ज्वार, व्यापारियों और नगरवासियों में उत्साह

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Lakkhi Mela 2022 : राजस्थान के करौली में स्थित कैलादेवी मंदिर में मंगलवार से लक्खी मेला शुरू हो गया। कोरोना के चलते दो साल से नहीं भर सके मेले में इस बार श्रद्धालुओं के साथ व्यापारियों और नगरवासियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। 17 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है। (Lakkhi Mela 2022)

बीस दिन तक चलने वाले इस लक्खी मेले में राजस्थान के विभिन्न शहरों से तो श्रद्धालु पहुंचते ही हैं, वहीं मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए पहुंचते हैं। अभी यहां की सड़कें पदयात्रियों से पटी नजर आ रही हैं। डीजे की धुन पर नाचते गाते आ रहे श्रद्धालुओं का उल्लास, लांगुरिया गीतों पर नाचते युवक और युवतियों के जत्थे, कोरोना के कष्टदायी काल से निजात के उल्लास को भी बयां कर रहे हैं। तेज धूप में भी उनका उत्साह बरकरार है। (Lakkhi Mela 2022)

रोडवेज प्रशासन ने चलाई 300 से अधिक मेला स्पेशल बसें

कैलादेवी बाहर से आने वाले पदयात्रियों के लिए भामाशाह, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह पर भंडारे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ ठहरने और स्नान-ध्यान का भी इंतजाम है। जगह-जगह पर चिकित्सकों की टीमें तैनात की गई हैं। रोडवेज प्रशासन की तरफ से भी 300 से अधिक मेला स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। (Lakkhi Mela 2022)

चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश

जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत (Rajendra Singh Shekhawat) के अनुसार मेले के दौरान हिण्डौन से आने वाले पदयात्रिओं के लिए पांचना पुल के पास सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। आने वाले पदयात्रियों के लिए करौली से कैलादेवी तक विभिन्न स्थानों पर प्याऊ एवं भोजन के लिए भामाशाहोें के भण्डारे की व्यवस्था की गई है। भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने खाद्य निरीक्षक को भी नियमित निरीक्षण के लिए पाबन्द किया है। विद्युत विभाग को चौबीसों घंटे आपूर्ति के लिए पाबन्द किया गया है। (Lakkhi Mela 2022)

बड़ी धर्मशाला में रहने की निशुल्क व्यवस्था

मंदिर ट्रस्ट ने सीसीटीवी कैमरे, पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालयों का निर्माण भी कराया है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैलादेवी मेला परिसर में सीसीटीवी (विद्युत) कैमरे लगाये गए हैं और हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। अतिरिक्त आरएसी के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। पांचना एवं कालीसिल पर गोताखोरों की नियुक्ति कर दी गई है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार भक्त सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक मां के दर्शन कर सकते हैं। बड़ी धर्मशाला में रहने की निशुल्क व्यवस्था के साथ ही जगह-जगह निशुल्क भंडारे लगाए गए हैं। (Lakkhi Mela 2022)

Also Read : Chaitra Navratri 2022 Vrat Niyam : चैत्र नवरात्रि व्रत में करें इन 10 नियमों का पालन, आपसे प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

Also Read : Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है? जानिए कलश स्थापना का समय

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Bharat Mishra

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago