Categories: Others

Jyeshtha Purnima 2022 पर सुख-समृद्धि के लिए करें व्रत और पूजा, मुहूर्त

Jyeshtha Purnima 2022

इंडिया न्यूज़ :  ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन रखा जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत मंगलवार, 14 जून को है। इस दिन वट पूर्णिमा व्रत और बड़ा मंगलवार है। जीवन में सुख-समृद्धि के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करते हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष दूर होता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर, सत्यनारायण भगवान की कहानी सुनते हैं और उनकी पूजा करते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, पूजा और मुहूर्त के समय के बारे में।

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 2022 मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 जून, सोमवार, रात 09 बजकर 02 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समापन: 14 जून, मंगलवार, शाम 05 बजकर 21 मिनट पर

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप इस दिन सुबह से ही स्नान और दान कर सकते हैं क्योंकि सुबह से ही योग की शुरुआत हो जाती है। शुभ कार्यों के लिए यह योग शुभ होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान के बाद आप चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। इस दिन आप किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान कर सकते हैं। इससे चंद्रमा मजबूत होता है, जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूजा

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आप अपने घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा का आयोजन कर सकते हैं। सत्यनारायण भगवान को श्रीहरि विष्णु का ही एक स्वरूप माना जाता है। इस रात आप माता लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से धन, संपत्ति एवं वैभव में वृद्धि होती है।

Also Read : जानें कब है Hariyali Teej 2022 जानिए शुभ मुहूर्त और हरियाली तीज का महत्व

Also Read : जाने कब से शुरू है Sawan 2022 और सावन सोमवार व्रत की तिथियां, महत्व, व्रत की पूजा विधि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago