होम / Holika Dahan Tips : होलिका दहन के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, पति पत्नी के रिश्तों में आती हैं परेशानियां

Holika Dahan Tips : होलिका दहन के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, पति पत्नी के रिश्तों में आती हैं परेशानियां

• LAST UPDATED : March 17, 2022

Holika Dahan Tips

Holika Dahan Tips : होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रंगों की होली खेलने से पहले होलिका दहन किया जाता है और इसी दहन के साथ होलाष्टक समाप्त हो जाते हैं। इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा, जिसकी वजह से दहन के लिए केवल एक घंटा दस मिनट का वक्त मिलेगा। सभी योग में भद्रा को अशुभ काल की श्रेणी में रखा गया है।

इसलिए भद्रा की पुष्छकाल में होलिका दहन किया जाएगा। इसलिए ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के समय वैवाहिक जीवन के लोग भूलकर भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच के संबंध खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं होलिका दहन के समय वैवाहिक जीवन में बंधे लोगों को क्या नहीं करना चाहिए…

वाद-विवाद और कहासुनी से बचें

रंगों के इस उत्सव को प्रेम तथा उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली के दिन तो दुश्मनों को भी रंग लगाया जाता है ताकि इस भाईचारे में विवादों के बाद भी हमेशा बंधे रहें। इसलिए पति-पत्नी को इस दिन भूलकर वाद-विवाद और कहासुनी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच रिश्ते में तो दरार आती ही है लेकिन साथ पितरों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। (Holika Dahan Tips)

नवविवाहित युवतियां ध्यान रखें यह बात

newly married couple

newly married couple

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन की आग को नवविवाहित युवतियों को नहीं देखना चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन की आग जलते हुए शरीर का प्रतीक है। इसका मतलब है कि आप अपने पुराने शरीर को जला रहे हैं। इसलिए नवविवाहित लड़कियों को होलिका की आग नहीं देखनी चाहिए। नवविवाहित युवती अगर होलिका दहन की आग को देख लेती है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने वैवाहिक जीवन में परेशानियां आग की तरह फैल जाती हैं।

होलिका दहन की राख से बचें

Avoid the ashes of Holika Dahan

Avoid the ashes of Holika Dahan

होलिका दहन के बाद एक-दूसरे को होली की बधाई और मिठाई दी जाती हैं। साथ ही ज्यादातर लोग होली की राख को माथे पर तिलक के रूप में लगाते हैं। लेकिन नवविवाहित जोड़े भूलकर होली की राख के पास न जाएं और न ही किसी प्रकार का तिलक लगाएं, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। होलिका दहन के बाद नवविवाहित जोड़े बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और छोटों को होली की बधाई दें। (Holika Dahan Tips)

इस रंग का प्रयोग करने से बचें

रंगों का उत्सव होली के दिन पति-पत्नी हमेशा याद रखें कि वह एक दूसरे को काला या नीला रंग लगाने से बचें। काला या नीला रंग वैवाहिक जीवन के लिए ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। इसके बजाय आप दूसरे रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

Holika Dahan Tips

Also Read : Holi Shayari For Friends : होली पर दोस्तों के लिए शायरी

Also Read : Holi Special Gifts : इस बार होली पर अपनों को दें ये खास तोहफा, दिलाएं अपनेपन का एहसास

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox