होम / Holi Special Besan Ki Barfi : होली के त्योहार पर बनाएं बेसन की बर्फी, बेहद आसान रेसिपी

Holi Special Besan Ki Barfi : होली के त्योहार पर बनाएं बेसन की बर्फी, बेहद आसान रेसिपी

• LAST UPDATED : February 26, 2022

Holi Special Besan Ki Barfi

Holi Special Besan Ki Barfi : होली पर तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। वैसे तो त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों का धंधा भी तेजी से फैलता है, ऐसे में अगर आप घर की बनी मिठाइयां खाते हैं तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। बेसन की कोई भी डिश आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं. सर्दियों में बेसन से बनी चीजें खाने से शरीर में गर्मी आती है। बेसन प्रभाव में गर्म और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। आपको बेसन को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बेसन के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बेसन से बर्फी बनाने की विधि बता रहे हैं। यह बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे आप त्योहार पर घर पर आसानी से बना और खा सकते हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है।

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन : 1 कटोरी थोड़ा मोटा
  • घी : आधा कटोरी
  • दूध : 4 बड़े चम्मच
  • इलायची : 4 पिसी हुई
  • नारियल : कसा हुआ सजावट के लिए
  • स्वादानुसार शक्कर
  • पिस्ता, बादाम : 5-5 कटे हुए
  • केसर : 8-10 धागे
  • सजाने के लिए चांदी का वर्क

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी

  1. सबसे पहले किसी पैन में घी गर्म कर लें। अब बेसन में पिघला हुआ घी और दूध डालकर बेसन को हाथ से अच्छी तरह मसल लें। (Holi Special Besan Ki Barfi)
  2. अब बेसन को मोटी छलनी से छान लें और कड़ाही में घी डालकर ब्राउन होने तक भून लें।
  3. जब बेसन भुनने की खुशबू आने लगे तो आंच पर से उतार लें।
  4. अब चाशनी बनाने के लिए शक्कर डालें और वो जितने पानी में डूब जाए उतना पानी डालकर 2 तार की चाशनी बना लें।
  5. अब चाशनी में केसर के धागे डालकर घोल दें और इसमें भुना हुआ बेसन मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  6. अब किसी थाली में घी लगाकर इसमें जमने के लिए पूरा मिश्रण डाल दें।
  7. इसके ऊपर पिसी हुई इलायची, कटे हुए मेवे, नारियल और चांदी का बर्क लगाकर सेट कर दें।
  8. ठंडा हो जाने पर चाकू से अपनी पसंद की शेप में बर्फी काट लें।

Holi Special Besan Ki Barfi

Also Read : Add Vitamins To The Diet : अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए लें ये पांच विटामिन

Also Read : Special Sweets For Holi : चंद्रकला बहुत प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है, यह मिठाई विशेष रूप से होली के मौके पर बनाई जाती है

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox