Holi 2022
Holi 2022 : होली हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। दीपावली के बाद होली को हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। होली का पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। ज्यादातर जगहों पर होली दो दिनों तक मनाई जाती है। होली के पहले दिन को होलिका दहन और छोटी होली के नाम से जाना जाता है और इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना कर उसे आग में भस्म कर देते हैं। जबकि दूसरे दिन को रंग वाली होली के नाम से जाना जाता है। सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। ऐसे में 10 मार्च से होलाष्टक लगेगा। होली के पहले दिन सूर्यास्त के बाद होलिका की पूजा की जाती है और उसे जलाया जाता है। होलिका पूजा का मुहूर्त काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
Holika Dahan 2022 Shubh Muhurat
होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ : मार्च 17, 2022 को 01:29 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त : मार्च 18, 2022 को 12:47 पी एम बजे
Holika Dahan Puja Vidhi
Holi 2022
Also Read : Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि कब है? जानिए तिथि, पूजा विधि और भोग बनाने की विधि
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh: भारत बंद के चलते यह अवकाश केवल छात्रो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…