Categories: Others

Holi 2022 Healthy Party Food : होली पार्टी में शामिल करें हेल्दी फूड, मेहमानों की भी करें इम्यूनिटी बूस्ट

Holi 2022 Healthy Party Food

Holi 2022 Healthy Party Food : इस बार होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में होली को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। होली सिर्फ रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि इस मौके पर लोग खूब मस्ती करते हैं और तरह-तरह के पकवान खाते हैं। होली से पहले ही कई घरों में गुझिया, मिठाई, पापड़, सेवड़ा और कई तरह के स्नैक्स बनने लगते हैं। होली के समय से ही मौसम में बदलाव भी दिखने लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। बदलते मौसम में जरूरी हो जाता है कि हम ऐसी चीजों का सेवन करें जो सेहतमंद हों और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हों। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्नैक्स और खाने-पीने की चीजों के बारे में जिनका सेवन आप होली के दौरान कर सकते हैं।

ठंडाई करेगी कूल

होली के मौके पर अक्सर ही ठंडाई का सेवन किया जाता है। होली के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आने लगता है। ऐसे में मेवे और दूध को मिलाकर बनाई गए ठंडाई न केवल हेल्दी होती है बल्कि इसकी ठंडी तासीर शरीर को ठंडा करती है। आपको बता दें कि ठंडाई इम्यूनिटी को बढ़ाती ही है और शरीर को एनर्जी देती है।

गुझिया को करें बेक

होली का त्योहार बिना गुझिया के अधूरा होता है। हालांकि बढ़ते वजन और मोटापे के कारण अक्सर लोग गुझिया खाने से पहले कैलोरी काउंट करने लगते हैं। दरअसल गुझिया तेल में डीप फ्राई करके बनाई जाती है जो तेजी से वजन बढ़ा सकती है। ऐसे में आप इस बार गुझिया में खोए की जगह कोई हेल्दी स्टफिंग भरकर इसे बेक करके भी बना सकते हैं ताकि जायका और सेहत दोनों बनी रहे।

Healthy Party Food

ड्राई फ्रूट्स नमकीन

ड्राई फ्रूट्स काफी हेल्दी माने जाते हैं। ऐसे में होली पर अनहेल्दी स्नैक्स ट्राई करने की जगह आप ड्राई फ्रूट्स की नमकीन बना सकते हैं और मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। काजू, बादाम और खरबूज के बीज को बस आधे चम्मच घी में भून लें और नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें। आपकी हेल्दी नमकीन तैयार है।

भरपूर पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें

होली के साथ ही गर्मियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बीच-बीच में पानी जरूर पीते रहें। पानी की जगह आप नींबू पानी या पना जैसी ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में आप तरबूज या बेल का शर्बत भी ट्राई कर सकते हैं।

सर्व करें मौसमी फलों से बना फ्रूट चाट

त्योहारों में अक्सर लोग मीठा सर्व करते हैं लेकिन इस बार आप अपनी हेल्थ का ख्याल रखते हुए मीठे में सीजनल फलों से बना फ्रूट चाट खा सकते हैं। इमरती, जलेबी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की जगह मेहमानों को मौसमी फल जैसे तरबूज, संतरा, अंगूर और पपीता जैसे फ्रूट्स सर्व किया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और पेट भी अच्छा रहेगा।

चीनी की जगह गुड़ का करें इस्तेमाल

होली पर मिठाई बनाते वक्त चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। गुड़ जहां पाचन के लिए अच्छा होता है वही इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। आप होली पर गुड़ की जलेबी, गुड़ का शीरा या गुड़ की खीर भी बना सकते हैं। कोशिश करें कि घर का बना हेल्दी खाना ही खाएं।

Holi 2022 Healthy Party Food

Also Read : Importance Of Holi Colors : होली में किस रंग का क्या महत्व है? अपनो को रंग लगाने से पहले जानें

Also Read : Best Place To Celebrate Holi : हर साल देश में इन जगहों पर बहुत ही अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago