होम / Election result 2022 : कांग्रेस की हार पर प्रवक्ता Randeep Surjewala ने दी ये प्रतिक्रिया

Election result 2022 : कांग्रेस की हार पर प्रवक्ता Randeep Surjewala ने दी ये प्रतिक्रिया

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Election result 2022 : पांच राज्यों के चुनावी परिणामों के बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि पांचों राज्यों में जीतने वाले सभी राजनीतिक दलों और व्यक्तियों को बहुत शुभकामनाएं। प्रजातंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरी है और यही हमारे लोकतंत्र की मजबूती भी है। (Election result 2022)

Also Read : Mid Day Deal : दो साल बाद विद्यार्थियों को स्कूलों में मिला पोषाहार

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के विपरीत रहे हैं। हम उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में अच्छे परिणाम की अपेक्षा कर रहे थे लेकिन, हम स्वीकार करते हैं कि हम जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने में असफल रहे। पंजाब में चरनजीत सिंह चन्नी (aranjit Singh Channi) के रूप में हमने एक विनम्र, स्वच्छ और धरातल से जुड़ा हुआ नया नेतृत्व देने का प्रयास किया लेकिन, अमरिंदर सरकार के साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से नही उबर पाए। जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया। हम जनता का आदेश स्वीकार करते हैं और पंजाब में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को बधाई देते हैं। (Election result 2022)

Also Read : Board Exams in Rajasthan : राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी शुरू

उत्तर प्रदेश में हम कांग्रेस (Congress) को पुनर्जीवित करने में सफल रहे हैं। हम जनमत को सीटों में नही बदल पाए लेकिन, कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर गली-मोहल्ले तक पहुंचने में सफल रही है। हम उत्तराखंड व गोवा में बेहतर चुनाव तो लड़े पर जनता का मन जीत कर विजय के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। ये एक सीख है कि हमें धरातल पर और मेहनत करने की आवश्यकता है। (Election result 2022)

Also Read : Rajasthan Legislative Assembly Session : विधानसभा में BJP का हंगामा, धारीवाल ने सदन में मांगी माफी

Also Read : Rajasthan Weather Update 10 March 2022 : राजस्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox