Categories: Others

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज करेगी राजस्थान का दौरा, जयपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी करेगी भव्य स्वागत

इंडिया न्यूज़, Jaipur News: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज यानि 13 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर आएंगी। द्रौपदी मुर्मू जयपुर में भाजपा विधायक और सांसदों से मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी।

बताया जा रहा है कि होटल क्लार्क्स आमेर में भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ चर्चा करेंगी। वहीं इससे पहले विपक्ष राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी राजस्थान में आकर समर्थन मांगा। सिन्हा ने कहा कि 5 साल देश को खामोस राष्ट्रपति मिला है। अब देश को ऐसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए।

एयरपोर्ट से लेकर होटल तक होगा मुर्मू का स्वागत

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जयपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क आमेर तक स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत रोड शो नुमा होगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने भी बीजेपी सांसदों और विधायकों से मुर्मू के जयपुर आने से पहले जयपुर आने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि राजेन्द्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाने के साथ ही जोगेश्वर गर्ग को समन्वयक और विधायक रामलाल शर्मा को सह समन्वयक बनाया गया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को होगा मतदान

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। वहीं राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 24 सीटों पर भाजपा के सांसद है। राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा और उसके समर्थित दलों ने मुर्मू को उमीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस और उसके विपक्षी दलों की और से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उमीदवार बनाया गया है। इन चुनावों में मुर्मू का पलड़ा भरी माना जा रहा है। लेकिन सिन्हा भी लगातार अपने समर्थन के लिए देश भर के राजनितिक दलों से समर्थन की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : “राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री निवास पर वर्चुअल माध्यम से CM गहलोत ने किया शुभारंभ

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago