होम / Best Place To Celebrate Holi : हर साल देश में इन जगहों पर बहुत ही अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है

Best Place To Celebrate Holi : हर साल देश में इन जगहों पर बहुत ही अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है

• LAST UPDATED : February 25, 2022

Best Place To Celebrate Holi

Best Place To Celebrate Holi : रंगों का त्योहार ‘होली’ हर साल पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आपसी प्यार और सुलह के इस त्योहार में सभी मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। इस साल होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा। वैसे तो भारत में सभी जगहों पर होली बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप होली का अनोखा मजा ले सकें। तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां होली का त्योहार बेहद दिलचस्प तरीके से मनाया जाता है।

Holi festival

Holi festival

1. उदयपुर

अगर आप शाही अंदाज में होली मनाना पसंद करते हैं तो शानदार होली देखने के लिए उदयपुर जरूर जाएं। होली के दिन उदयपुर में शाही महल से मानेक चौक तक होने वाले जुलूस में राजस्थान की संस्कृति और परंपराएं झलकती हैं। शोभायात्रा में सजे-धजे हाथियों और घोड़ों के साथ बजाए जाने वाले राजस्थानी लोक गीतों का अपना ही मजा है। इस भव्य होली को मनाने के बाद इस खुशी को कोई नहीं भूल सकता। (Best Place To Celebrate Holi)

2. पश्चिम बंगाल

बसंतोत्सव के रूप में पश्चिम बंगाल में होली का त्योहार एक सांस्कृतिक ढंग से मनाया जाता है। बंगाल की संस्कृति में रंगोंत्सव का एक विशेष महत्व है। यहाँ मनाई जाने वाली होली नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के समय से ही देशभर में मशहूर है। पश्चिम बंगाल में ये त्योहार विश्व भारती विश्वविद्यालय में मनाया जाता है। इस विश्वविद्यालय के छात्र आने वाले पर्यटकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। यहाँ मौजूद सभी लोग आपस में रंग तथा गुलाल उड़ाते हुए खेलते हैं।

3. कर्नाटक

कहा जाता है कि अगर आपको वाकई में होली का मज़ा लेना है, तो एक बार कर्नाटक जरूर जाएँ। संस्कृति से सराबोर यहाँ की होली मनाने के बाद आप बार-बार यहाँ जाना चाहेंगे। कर्नाटक में मनाई जाने वाली हंपी की होली का अनुभव बड़ा ही निराला होता है। होली के अवसर पर हवा में उड़ते रंग-गुलाल के बीच तेज ढोल-नगाड़ों और संगीत की धुनों पर हर कोई मगन नजर आता है। (Best Place To Celebrate Holi)

4. पुष्कर

वैसे तो पुष्कर एक धार्मिक स्थल है। लेकिन होली के दीवानों के लिए बीच ये जगह बड़ी प्रसिद्ध है। राजस्थान के पुष्कर में रंगोंत्सव बेहद अनोखे तरीके से मनाया जाता है। आपको बता दें कि होली के दिन पुष्कर में वराह घाट और ब्रम्ह चौक पर होली की ऐसी छठा बिखरती है कि सभी लोग यहाँ मस्ती में डूब जाते हैं। नाचने-गाने में दिन कैसे निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। भारत ही नहीं विदेशों से भी यहाँ होली का मज़ा लेने पर्यटक आते हैं।

5. मथुरा

मथुरा की फूलों की होली भी काफी प्रसिद्ध है। होली के दिन श्री द्वारकाधीश मंदिर में विभिन्न रंग बिरंगे और खुशबूदार फूलों से होली मनाई जाती है। साथ ही मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। यही नहीं होली के एक दिन बाद शहर के बाहर दाऊजी मंदिर में महिलाएं पुरुषों के कपड़े फाड़ कर उन्हें फटे-पुराने वस्त्रों से पीटती हैं।

Best Place To Celebrate Holi

Also Read : Special Sweets For Holi : चंद्रकला बहुत प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है, यह मिठाई विशेष रूप से होली के मौके पर बनाई जाती है

Also Read : Sonu Sood Appeal To Government : सोनू सूद ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए चिंता जाहिर की है

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox