राजस्थान में जन्मी 4 हाथ, 4 पैर और 2 दिल वाली एक विचित्र बच्ची, जन्म के 20 मिनट बाद हुई मौत

(इंडिया न्यूज),चूरू: (A strange baby girl was born in Rajasthan) राजस्थान के चूरू जिले में एक अनोखा बच्ची जन्मी है, जिसकी लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। यहां के स्थानीय निजी चिकित्सालय गंगाराम हॉस्पिटल में एक विचित्र बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके चार हाथ और चार पैर है। इसके अलावा इस अनोखी बच्ची की हर चीज दो थी, बस इसका सिर एक है। जन्म के 20 मिनट बाद ही इस विचित्र दिखने वाला नवजात की मौत हो गई। होली से पहले इस विचित्र दिखने वाले बच्ची के जन्म से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि इस बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और इसकी मां भी पूरी तरह स्वस्थ है। यह अनोखा मामला चूरू जिले के रतनगढ़ का है। डॉ. कैलाश सोनगरा ने बताया कि रविवार यानी पांच मार्च की रात करीब 8 बजे चिकित्सालय में राजलदेसर के वार्ड 3 निवासी 19 वर्षीय प्रसूता ममता कंवर पत्नी हजारी सिंह को प्रसव के लिए भर्ती करवाया गया। भर्ती कर प्रसूता की सोनोग्राफी की गई, जिसमें विचित्र बच्चा दिखाई दिया।

प्रसूता अभी पूर्णता स्वस्थ एवं नॉर्मल है

डॉ. को बच्चे की दो धड़कन का आभास हुआ। भर्ती होने के करीब एक घंटे बाद 9 बजे बिना ऑपरेशन के साधारण प्रसव करवाया गया, तब तक भी नवजात जीवित थी। जन्म के करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। नवजात के एक सिर, चार हाथ, चार पैर, दो हार्ट और दो रीड की हड्डी थी। आपको बता दे कि शिशु की हार्टबीट काफी कम थी। डॉ. रीटा सोनगरा ने बताया कि इससे पूर्व प्रसूता की अन्य निजी चिकित्सालय में की गई सोनोग्राफी में नवजात नॉर्मल बताया गया था।

इस तरह की डिफिकल्ट डिलिवरी को नॉर्मल करवाना भी हमारे लिए मुश्किल था, लेकिन समय रहते साधारण प्रसव करवा कर प्रसूता की जान को बचा लिया गया है, जबकि नवजात की जन्म के 20 मिनट बाद मृत्यु हो गई। प्रसूता अभी पूर्णता स्वस्थ एवं नॉर्मल है। इस तरह की डिलीवरी को कंजनोकल एनोमली (conjunctival anomaly) कहते हैं, जो गुणसूत्र में डिफेक्ट होने की वजह हो सकती है।

 

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago