Categories: Others

जयपुर के बॉम्बे हॉस्पिटल में ग्रेनाइट स्लैब के निचे दबने से 3 मजदूरों की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

इंडिया न्यूज़, Jaipur News: जयपुर के जगतपुरा में स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ग्रेनाइट की स्लैब टूटने से यह हादसा हुआ। स्लैब के निचे वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। इनमे से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले में मृतकों के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था निर्माण कार्य

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को बॉम्बे हॉस्पिटल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरा चारों मजदूर वहां काम कर रहे थे। वहीं जब मजदूरों ने ग्रेनाइट स्लैब को लोहे की एंगल वाले लोडर पर रख रहे थे। तो इस दौरान लोहे की एंगल टूटकर ग्रेनाइट स्लैब उनके ऊपर पर गिर गई। ओर चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। इसके बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ देर रात दो की मौत हो गई। वहीं एक ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं एक मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कराये के मकान में रहते थे चारों

पुलिस के अनुसार ये चारों जगतपुरा में एक किराये के मकान में रहते थे। इस हादसे में बिहार निवासी सुनील और झारखंड के देवघर निवासी प्रदीप पूजर व अजय तूरी की मौत हो गई। वहीं घायल मनोज सुरने का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चारों जगतपुरा स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में मजदूरी का काम कर रहे थे। इस दौरन यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में बिजली का संकट के चलते हो रही 4-5 घंटे तक अघोषित कटौती, आगे और बढ़ सकती है मांग

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago