Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalलाल चौक पर अब लहरा रहा है तिरंगा : कार्तिक शर्मा

लाल चौक पर अब लहरा रहा है तिरंगा : कार्तिक शर्मा

- Advertisement -
  • वजीरपुर में हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Tiranga waving at Lal Chowk): लाल चौक पर अब तिरंगा लहरा रहा है। उक्त बातें राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा ने कही। इस दौरान वजीरपुर, पटौदी रोड के रॉयल पब्लिक स्कूल में राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा का अभिनंदन किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे शानदार स्वागत के लिए आप सबो का आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा मिला ये प्रेम और अपनापन उन्हें हमेशा अपने कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा।

सुरक्षा बलों के बलिदान के चलते हम आजादी में ले रहे हैं सांस

लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के बलिदानों के चलते हम आजादी में सांस ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि कश्मीर को आतंकियों के चंगुल से आजाद करवाने के लिए देश की मोदी सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं। उन्होंने कश्मीर के लाल चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री की बदौलत आज हम रवाना होते देख पा रहे हैं लाल चौक से तिरंगा यात्रा

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की बदौलत आज हम लाल चौक से तिरंगा यात्रा को रवाना होता देख पा रहे हैं। नहीं तो एक समय ऐसा भी था जब लाल चौक पर लोग पत्थर बरसाते थे। इस चौक पर आईएसआईएस के झंडे लगे होते थे। आज यहां चारों तरफ तिरंगा लहरा रहा है जिसे देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कार्तिक शर्मा ने कहा कि मैं देश के युवाओं से आह्वान करता हूं की देश सेवा के साथ जुड़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

ये भी पढ़ें : बुजुर्ग दंपति शादी के 54 साल बाद बने माता-पिता, डॉक्टरों का मानना राजस्थान में यह पहला केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular