Sunday, July 7, 2024
HomeNationalRBI Repo Rate: Repo Rate में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें क्या...

RBI Repo Rate: Repo Rate में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें क्या बोले गवर्नर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग के नतीजे सामने आ गए है और नतीजों का ऐलान हो गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फैसलों के बारे में बताया कि, इस बार भी रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। यानी इन दरों को 6.5 फीसदी पर ही रखा गया है। आगे उन्होंने बताया कि इस बार भी बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया। मतबल ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।

आखिरी बार कब हुआ था रेपो रेट में इजाफा

रेपो रेट में आखिरी बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 8 फरवरी, 2023 को इजाफा किया था। उस वक्त आरबीआई ने इसे 25 बेसिस प्वाइंट और 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया था। तब से लगातार छह MPC बैठक में इन दरों को ऐसे ही रहने दिया था। इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया।

GDP ग्रोथ 7%

आरबीआई गवर्नर शक्तिदांस कांत ने रेपो रेट के साथ महंगाई को लेकर भी कहा, ‘उन्होंने कहा कि, खाने-पीने चीजों की कीमतों पर भी हमारी नजर है। मोनेटरी पॉलिसी कमेटी के जरिए इस पर भी नजर रखी जा रही है। महंगाई में कमी देखी जा रही है। इसको लेकर भी MPC बैठक में महंगाई का लक्ष्य 4 फीसदी कायम रखा गया है। आगे कहा कि FY24 में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7 फीसदी के ऊपर रखा गया है।

Also Read:  Dream Meaning: रात में नींद नहीं आती? जानिए क्या है कारण?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular