Thursday, July 4, 2024
HomeNationalRajasthan Election 2023: कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर हुए सतर्क, ये...

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर हुए सतर्क, ये बनाई नई रणनीति

- Advertisement -

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की विधानसभा चुनाव को लेकर आंतरिक सर्वे रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि जयपुर से दिल्ली तक चर्चा की जा रही इस रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस 2018 में जीते 99 विधायकों में से 50 की हार निश्चित है। इसमें प्रदेश के कई मंत्री और विधायक शामिल है। सबसे ज्यादा खतरा मंत्रियों की सीट पर है। वहीं सर्वे में ये बात साफ है कि अगर इन्हें टिकट मिला तो सीट गई। हालांकि सर्वे में अशोक गहलोत सरकार की स्थिति अच्छी बताई गई है।

ये है नई रणनीति

बता दें कांग्रेस ने चुनाव से पहले विधायकों को बुलाकर उन्हें बताना ये रणनीति बनाई इसलिए बनाई है जिससे पार्टी में एका हो और टिकट को लेकर विरोध नहीं हो। इसके लिए पहले सर्वे कराकर बता दिया जाए। वहीं विधायक और मंत्री खुद इज्जतदार तरीके से टिकट ट्रांसफर पर सहमत हो जाएं। दूसरी बात जहां थोड़ी बहुत दिक्कत है। वहां जनता की मांगे पूरी करके विधायक का जीतना सुनिश्चित किया जाए।

दिल्ली में सीएम गहलोत की मुलाकात

दिल्ली में सीएम अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद अब कांग्रेस पार्टी युवा होने की तरफ बढ़ रही है। एक साथ ही कई विधानसभा क्षेत्रों में युवा नेताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इसे पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गुटबाजी को तोड़ने के लिए लिए चेहरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसे उदयपुर के संकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है। इसमें कई बुजुर्ग नेताओं को टिकट न देने की बात कही गई थी।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular