Categories: देश

Petrol Diesel Price Today जाने आज कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Petrol Diesel Price Today : 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आए हुए 12 दिन हो चुके हैं और अब फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण कच्चे तेल में उबाल आना भी है, जिसका असर अब देश में दिखने लगा है। लगभग 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम आज 22 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा हो गया है।

इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का हो गया है। दिल्ली में 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। पेट्रोल 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गया है।

जनता को लगा चौतरफा झटका

बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश में दूध, मैगी व कई अन्य रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम में भी इजाफा हुआ था, जिसके बाद जनता पर महंगाई की मार पड़ी थी और अब रसोई गैस व तेल की कीमतें बढ़ने से जनता को चौतरफा झटका लगना शुरू हो गया है। (Petrol Diesel Price Today)

प्रमुख शहरों में क्या है

वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.82 और डीजल 95.00 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। (Petrol Diesel Price Today)

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़े क्रूड आयल के दाम, देश में चुनावों ने रखा स्थिर

बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। इसके बाद कई राज्यों ने भी वैट में कटौती की थी। इससे जनता को थोड़ी राहत मिली थी। इसके बाद 5 राज्यों में चुनाव शुरू हो गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम लगतार बढ़ते गए।

उधर, रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने के बाद कच्चे तेल ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी थी। इसके बावजूद देश में चुनावों के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। लेकिन ये कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव नतीजे आने के बाद इनके दाम बढ़ सकते हैं और आज ऐसा होना शुरू हो गया है। (Petrol Diesel Price Today)

Also Read : Rajasthan Weather Update 22 March 2022 आज प्रदेश में इन जिलों में चल सकती है गर्म हवाएं

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago