Tuesday, July 9, 2024
HomeNationalPetrol Diesel के दाम आज के जारी, जानिए अपने शहर के रेट्स

Petrol Diesel के दाम आज के जारी, जानिए अपने शहर के रेट्स

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Petrol Diesel के दाम पिछले करीब एक महीने से स्थिर है। वहीं इनमे आज भी कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं अंतरास्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल में प्रतिदिन गिरावट आ रही है। 22 मार्च 2022 से 6 अप्रैल 2022 के भीतर इसके दामों में बढ़ोतरी हुई थी।

लेकिन इसके बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने Petrol Diesel के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है। आज पेट्रोल डीजल की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं आज एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है।

यहां है सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में मिल रहा है जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 123.46 रुपये है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में सबसे महंगा है वहां एक लीटर डीज़ल की कीमत 107.61 रुपये है। वहीं, देश में सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में पोर्ट ब्लेयर सबसे ऊपर है जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये है।

मुंबई में इतने दाम में बिका रहा Petrol

Petrol and Diesel

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए में बिक रहा है। वहीं, डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।

बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग 6 अप्रैल तक बढ़ोतरी हुई। देशभर में इस वर्ष 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

मिस्ड कॉल से पता करें Petrol Diesel के दाम 

 Petrol Diesel
Petrol-Diesel

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहींBPCLके ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें : LPG Cylinder के दाम बढ़े, जाने क्या हो गई है कीमत

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular