Friday, July 5, 2024
HomeNationalMusician Bappi Lahiri Passes Away 69 साल की आयु में ली अंतिम...

Musician Bappi Lahiri Passes Away 69 साल की आयु में ली अंतिम सांस

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Musician Bappi Lahiri Passes Away : संगीत जगत के जाने माने गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की आयु में कल रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी लहरी उनके संगीत के साथ-साथ एक और खास बात के लिए जाने जाते थे। वह था उनका ज्वेलरी पहनना। उनके निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर है। खबर का पता चलते ही सोशल मीडिया के जरिये हर कोई बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि दे रहा है।

कल रात बिगड़ी तबीयत (Musician Bappi Lahiri Passes Away)

Bappi Lahiri Passes Away

प्रारंभिक जानकरी के अनुसार कल रात बप्पी लहरी तबीयत खराब हो गई थी। उस समय वह मुंबई स्थित अपने घर पर ही थे। हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मुंबई स्थित जुहू क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कुछ घंटों के बाद उनका निधन हो गया। बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले बप्पी लहरी ने अपने करियर में कई सुपर-डुपर हिट गानें दिए हैं।

48 वर्ष का करियर, 19 की उम्र करियर की शुरुआत (Musician Bappi Lahiri Passes Away)

Bappi Lahiri Passes Away

दिग्गज संगीतकर का म्यूजिक की दुनिया में 48 साल का करियर रहा। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में जन्मे बप्पी लहरी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ जैसी फिल्मों में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में बप्पी का आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।

Also Read : Black Fungus in Rajasthan जाने प्रदेश में क्यों बढ़ने लगा है फिर से ब्लैक फंगस का खतरा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular