Thursday, July 4, 2024
HomeNationalISRO: इसरो ने साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया स्पेशल मिशन

ISRO: इसरो ने साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया स्पेशल मिशन

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), ISRO: इसरो ने 2024 के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में लॉन्च कर लिया है। सोमवार, 1 जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) लॉन्च किया है। सैटेलाइट ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9:10 बजे उड़ान भरी।

न्यू इयर पर लॉन्च स्पेशल मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) लॉन्च किया है। सैटेलाइट ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9:10 बजे उड़ान भरी।

अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

बता दें कि इसरो द्वारा चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) देश का अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में अगला ऐतिहासिक कदम होगा।

मिशन लॉन्च करने वाला विश्व का दूसरा देश

इस सैटेलाइट के बाद भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद आकाश गंगा में ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष खगोल विज्ञान वेधशाला भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा।

ये भी पढ़ें-Rajasthan CM: अचानक SMS हॉस्पिटल पहुंचे भजनलाल, फिल्मी स्टाइल में किया…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular