Categories: देश

Indian Navy: मार्कोस कमांडोज ने कैसे बचाई 15 भारतीयों की जान, कैसे जहाज को कराया रिहा

India News(इंडिया न्यूज़) Indian Navy: भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो ने शुक्रवार को सोमालिया के तट के पास अरब सागर में फंसे जहाज एमवी लीला नोरफोक को मुक्त करा लिया। इस जहाज पर 21 लोग सवार थे। इसमें 15 भारतीय सवार थे। मार्कोस कमांडो ने सभी की जान बचाई। सभी 21 सदस्यों को समुद्री डाकुओं के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया। लाइबेरिया का ध्वज वाला जहाज़ ब्राज़ील से बहरीन जा रहा था।

गुरुवार को आई थी जहाज के अगवा होने की खबर

आपको बता दें कि गुरुवार 4 जनवरी को जहाज के अगवा की खबर सामने आई थी। लाइबेरिया के झंडे वाला यह जहाज़ ब्राज़ील से बहरीन जा रहा था। जहाज के अगवा की खबर सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस पोर्टल (यूकेएमटीओ) को भेजी गई। बताया गया कि जहाज पर पांच से छह हथियारबंद लोग सवार हुए थे। इसके बाद ये खबर दोबारा भारतीय नौसेना को दी गई।

तुरंत कार्रवाई में जुटी भारतीय नौसेना

जैसे ही ये खबर भारतीय नौसेना को मिली। इस पर भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। जहाज की सहायता के लिए युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और लंबी दूरी के प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन तैनात किए गए थे। आईएनएस चेन्नई ने 5 जनवरी को दोपहर 3:15 बजे इस जहाज को रोका था। आईएनएस चेन्नई पर तैनात मार्कोस कमांडो ने जहाज की जांच शुरू कर दी।

15 भारतीयों की बचाई जान

लेकिन जांच के दौरान जहाज पर कोई नहीं मिला। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना ने कहा कि मरीन कमांडो ने 15 भारतीयों समेत सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। जहाज की तलाशी के दौरान कोई नहीं मिला। ऐसा लगता है कि भारतीय नौसेना की चेतावनी के बाद समुद्री लुटेरों ने अपना इरादा बदल लिया है। भारतीय नौसेना ने तीन वीडियो जारी किए हैं कि कैसे मार्कोस कमांडो ने इस जहाज को समुद्री डाकुओं के चंगुल से बचाया।

मार्कोस कमांडो के बारे में जानिए

मार्कोस कमांडो का गठन 1987 में हुआ था। पहले मार्कोस कमांडो को इंडियन मैरीटाइम स्पेशल फोर्स के नाम से जाना जाता था। तब इन्हें मैरीटाइम कमांडो फोर्स के नाम से जाना जाने लगा। इन्हें नौसेना अभियानों और समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। इनकी गिनती न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर और खतरनाक ताकतों में होती है। मार्कोस कमांडो पानी के अंदर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। भारत में 1100 से ज्यादा मार्कोस कमांडो हैं।

Also Read: Rajasthan News: RPSC की पहली परीक्षा के लिए भरतपुर में बनाए गए 66 केंद्र, प्रशासन ने किए कड़े बंदोबस्त

SHARE
Latifur Rahman

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago