Wednesday, July 3, 2024
HomeNationalराजस्थान में बीजेपी ने 44वां स्थापना दिवस मनाने की पूरी तैयारियां, कार्यकर्ताओं...

राजस्थान में बीजेपी ने 44वां स्थापना दिवस मनाने की पूरी तैयारियां, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

- Advertisement -

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी के 44 साल का राजनीतिक सफर आज पूरा हो गया है। ऐसे में आज पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस देशभर में हर्षोल्लास के साथ मना रही है। बता दें कि साल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई थी। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के प्रदेश स्तरीय राजधानी जयपुर में हो रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रमों के सिलसिले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से हुई। पीएम मोदी ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को आज के ख़ास दिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं कार्यकर्ताओं को दिए अपने संबोधित में उन्होंने प्रमुख नेताओं का नाम लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं किया और संघर्ष के दिनों को भी याद किया।

बीजेपी स्थापना दिवस के अलावा आज ‘कमल संकल्प दिवस’ भी मनाया जा रहा

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान प्रदेश भाजपा की ओर से ‘कमल संकल्प दिवस’ भी मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में मंडल स्तर पर विशेष आयोजन हो रहे हैं। बता दें प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कुल 31 प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों के प्रवास पर हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जयपुर के सिविल लाइंस, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जयपुर के ही गोकुलपुरा और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया करनी विहार में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा तमाम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी भी अपने-अपने मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

राजस्थान के सभी प्रदेश में दीवार पर बनाएंगे कमल का निशान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन के एक घंटे बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवार पर कमल निशान बनाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके एक घंटा बाद सभी प्रदेशों के अध्यक्ष दीवार पर कमल निशान बनाएंगे और उसके बाद जिला अध्यक्ष और फिर मंडल अध्यक्ष दीवार पर कमल निशान बनाएंगे। वहीं इसके बाद प्रदेश कार्यालय के सभागार सहित सभी जिलों, मंडल के कार्यालयों, बूथों पर कार्यकर्ता ध्वज लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुनेंगे। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एवं मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पार्टी का ध्वज लगाएंगे।

यह भी पढ़े: राजस्थान में 7 महीने बाद फिर बड़े करोना के केस, CM गहलोत ने की ये अपील

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular