Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalसोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Gold and Silver Prices :  सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 281 रुपए सस्ता हुआ है और 52,180 रुपए पर आ गया है। वहीं इसी के साथ चांदी में भी गिरावट रही है। सर्राफा बाजार में चांदी 447 रुपए सस्ती होकर 57,905 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

सभी कैरेट के भाव इस प्रकार

शुद्धता मंगलवार सुबह के दाम  
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 52180
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 51971
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 47797
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 39135
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 30525
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 57905

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : कर्लिंग रॉड से डैमेज हो सकते हैं बाल, इन आसान टिप्स से बालों को प्राकृतिक रूप से कर्ल करें

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular