होम / Facts Related To Union Budget 2022 जाने आम बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Facts Related To Union Budget 2022 जाने आम बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

• LAST UPDATED : January 31, 2022

Facts Related To Union Budget 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Facts Related To Union Budget 2022 : वित्त वर्ष 2022-23 का बजट कल यानि 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। इसे आम बजट भी कहा जाता है। हर साल यह बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है। वहीं आज हम आपको इसी बजट से जुटे रोचक फैक्ट्स बताने जा रहे हैं। साथ ही इससे आप बजट को लेकर अपने ज्ञान में भी बढ़ावा कर सकते हैं। (Facts Related To Union Budget 2022)

  • क्या आपको मालूम है कि पहले बजट फरवरी महीने के आखिरी वर्किंग डे को पेश किया जाता था लेकिन साल 2015 से यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है।
  • भारत में पहली बार बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था। यह ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े स्कॉटिश अर्थशास्त्री एवं नेता जेम्स विल्सन ने ब्रिटिश साम्राज्ञी के समक्ष रखा था।
  • आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर,1947 को पेश किया गया था।(Union Budget 2022 Interesting Facts Related To Budget)  तत्कालीन वित्त मंत्री आर के षण्मुखम चेट्टी ने यह बजट पेश किया था।
  • वर्ष 1955 तक बजट सिर्फ अंग्रेजी में ही पेश किया जाता था लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ही पेश करना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 1999 तक बजट भाषण फरवरी के अंतिम कार्यदिवस को शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन यशवंत सिन्हा ने 1999 में इसे बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया था।
  • अरुण जेटली ने 2017 में बजट भाषण एक फरवरी को पेश किया।(Union Budget 2022 Interesting Facts Related To Budget)  उसके बाद से बजट एक फरवरी को ही सुबह 11 बजे पेश किया जाता है।
  • वर्ष 2017 तक रेल बजट एवं आम बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे। लेकिन 2017 में रेल बजट को आम बजट में ही समाहित कर दिया गया और अब सिर्फ एक बजट ही पेश किया जाता है।
  • डाक्टर मनमोहन सिंह के 1991 में दिए गए बजट भाषण में कुल 18,650 शब्द थे। उसके बाद दूसरा स्थान अरुण जेटली का है जिनके 2018 के बजट भाषण में 18,604 शब्द थे।

Facts Related To Union Budget 2022

  • वित्त मंत्री हीरुभाई मुलजीभाई पटेल ने 1977 में सिर्फ 800 शब्दों वाला बजट भाषण दिया था। यह अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण हैं।
  • सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के ही नाम पर है। उन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट लंबा भाषण दिया था। इससे पहले 2019 में ही 2 घंटे एवं 17 मिनट का रिकार्ड भी सीतारमण के पास था।
  • सीतारमण 2019 में बजट पेश करते समय ऐसा करने वालीं दूसरी महिला बनीं। उनके पहले इंदिरा गांधी ने 1970 में वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था।
  • सबसे ज्यादा बजट भाषण का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम पर है। उन्होंने 1962-69 के बीच वित्त मंत्री रहते हुए सर्वाधिक 10 बार बजट पेश किया। इसके बाद पी चिदंबरम (नौ), प्रणव मुखर्जी (आठ), यशवंत सिन्हा (आठ) और मनमोहन सिंह (छह) आते हैं।
  • कोविड-19 महामारी आने के बाद वर्ष 2021-22 का बजट कागज-रहित पेश किया गया।

Also Read : Damper Mounted on Police Jeep During Patrolling दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox