Friday, June 28, 2024
HomeNationalDiwali 2023 : मोदी सरकार ने कर्मचारियों और पेशनधारकों को दी बड़ी...

Diwali 2023 : मोदी सरकार ने कर्मचारियों और पेशनधारकों को दी बड़ी सौगात, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Diwali 2023 : सरकार ने दिवाली से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस त्योहारी सीजन में बड़ा सौगात दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई। जान लें कि महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। पहले 42 फीसद था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया है।

भत्ता बढ़ाने पर मुहर 

जान लें कि आज यानि बुधवार 18 अक्टूबर, 2023 को कैबिनेट की बैठक को आयोजित किया गया। जिसमें महंगाई भत्ते के बढ़ाने पर मुहर लगी। उम्मीद हैं कि अक्टूबर महीने की सैलरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दी जाएगी। साथ ही जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है।

नवरात्रि का तोहफा

बता दें कि 15 अक्टूबर से नवरात्र का आगाज हो चुका है। 24 अक्टूबर को पूरा देश दशहरा मनाएगा। वहीं 12 नवंबर 2023 को दिवाली होगा। केंद्र सरकार के इस तोहफे से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Also Read :

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular