Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalDianne Odell: हैरान कर देने वाली कहानी, 60 साल तक लोहे के...

Dianne Odell: हैरान कर देने वाली कहानी, 60 साल तक लोहे के डिब्बे में कैद रही महिला

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Dianne Odell: आप को अगर थोड़ी देर के लिए संदूक में बंद कर दिया जाए तो आप कैसे रहेंगे। जाहिर है इससे आपका दम घुटने लगेगा। इसी तरह आप को एक बात जानकर हैरानी होगी कि एक महिला को लगभग 60 साल तक लोहे के एक ट्यूब में रखा गया। लेकिन ऐसा करना उसके साथ मजबूरी थी क्योंकि उसी वजह से महिला की जिंदगी थी।

ये कहानी है अमेरिका की डायने ओडेल की

हम बात करने जा रहे हैं अमेरिका के टेनेसी की रहने वाली डायने ओडेल की। जो अब इस दुनिया में नही रहीं। लेकिन उनके हिम्मत और जज्बे की कहानी सूनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक डायने ने अपना ज्यादातर जीवन 340 किलो वजन के एक फेफड़े में बिताया है। जब वो केवल तीन साल की थी तो उन्हें लकवा मार गया था। उस दौरान मेडिकल साइंस भी उतना विकसित नही कर पाया था। इसलिए उनके जीवन का सहारा आयरंग लंग ही था।

हमेशा के लिए फेफड़े में हो गई कैद

1950 में डायने तीन साल की थी। तब इसी दौरान उन्हें बल्बोस्पाइनल पोलियो हो गया। फिर उनको जिंदा रखने के लिए आयरन लंग में रखा गया । 20 वर्ष से पहले उनकी हालत ज्यादा गंभीर नही थी। वो कुछ वक्त के लिए उस मशीन से बाहर निकल सकती थी। लेकिन उन्होंने जैसे ही 20 की उम्र पार की तो उन्हें 24 घंटे उस लोहे में कैद होकर रहना पड़ा। वो इस मशीन में पीठ के बल लेटती थी और सिर्फ सर ही बाहर रहता था। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने कैसे अपनी जिंदगी बिताई होगी।

Also Read: CBSE 10th abd 12th Datesheet 2024 Update: CBSE ने जारी की डेटशीट, इस दिन से होंगे एग्जाम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular