Atiq Ahmad Killed: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा है उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है वो देख कर ऐसा लग रहा है की कानून का राज नहीं रहा, फिर तो ये घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं। यूपी में जो हुआ वो आसान है, लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है। वहीं माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हत्या उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस वक्त हुई जब उनका मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। हत्या से कुछ देर पहले मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान लवलेश तिवारी,सनी और अरुण मौर्य के तौर पर हुई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है वह देश देख रहा है। क़ानून का राज नहीं रहेगा तो यह घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं। यूपी में जो हुआ वह आसान है लेकिन क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/hZZMLoLMla
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई
बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में तनाव है। जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है और शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रविवार सुबह जिले के चकिया इलाके में अतीक अहमद के घर के पास पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यहां पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया। इसके बाद से इलाके में पुलिस का पहरा और बढ़ा दिया गया है।