Thursday, July 4, 2024
HomeNationalकर्नाटक में जीत के बाद CM गहलोत ने दिया राहुल गांधी का...

कर्नाटक में जीत के बाद CM गहलोत ने दिया राहुल गांधी का उद्धरण

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर की है। वहीं जोधपुर में शनिवार को बिलाड़ा इलाके के हरियाढाणा गांव में महंगाई राहत कैंप में पहुंचे गहलोत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को जवाब दिया है। गहलोत ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी के भाषण को मुद्दा बनाकर गुजरात में मुकदमा करवाने और उनकी सदस्यता रदद करवाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है।

सीएम गहलोत ने दिया राहुल गांधी का उद्धरण

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में जनता ने कांग्रेस के सिर पर जीत का सेहरा बांधकर भाजपा को बड़ा सबक दिया है। कर्नाटक में जोड़-तोड़कर ही भाजपा सत्ता पर काबिज हुई थी। बता दें कि महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में भी खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई। अब आगे जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा को झटके ही मिलेंगे। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत पहले स्टे लगाया गया, फिर हटाया गया और सुनवाई हुई। राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया।

सरकार ने राहुल गांधी के मुद्दों पर लगाई मुहर

बता दें कि जनता ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के भाईचारा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मुहर लगाई है। यह बातें राहुल संसद में कहना चाहते थे तो भाजपा ने संसद भी नहीं चलने दी। वहीं कर्नाटक के बेल्लारी में ही आयोजित एक सभा के दौरान राहुल गांधी के भाषण को आधार बनाकर गुजरात के सूरत में मामला दर्ज किया गया। इस तरह के मामलों में अधिकतम सजा नहीं होती है, लेकिन राहुल गांधी को अधिकतम सजा दी गई।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular