Thursday, July 4, 2024
HomeNationalराजस्थान में आंधी-तूफान से नुकसान होने के कारण CM गहलोत ने दी...

राजस्थान में आंधी-तूफान से नुकसान होने के कारण CM गहलोत ने दी 5 लाख रुपए की सहायता राशि

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईश्वर से इस आपदा में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा – प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी। इस आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं। सभी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular