Tuesday, July 2, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में बीजेपी के हाथ लगी 14...

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में बीजेपी के हाथ लगी 14 सीटें, 8 सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Result:
राजस्थान में सभी सीटों की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें बीजेपी ने अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस के हाथ 8 सीटें लगी है। बाकी की 3 सीटें अन्य दलों को मिली हैं। राजस्थान में 25 सीटों पर 2 चरणों में मतदान हुए।


08: 00 PM, 04-JUN-2024

कहां कौन जीता?(Rajasthan Lok Sabha Elections 2024)

  1. अजमेर  भागीरथ चौधरी, भाजपा
  2. अलवर  भूपेन्द्र यादव, भाजपा
  3. बांसवाड़ा  राज कुमार रोत, भारत आदिवासी पार्टी
  4. बाड़मेर  उम्मेदा राम बेनीवाल, कांग्रेस
  5. भरतपुर  संजना जाटव, कांग्रेस
  6. भीलवाड़ा  दामोदर अग्रवाल, भाजपा
  7. बीकानेर  अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा
  8. चित्तौड़गढ़  चंद्र प्रकाश जोशी, भाजपा
  9. चूरू  राहुल कस्वां, कांग्रेस
  10. दौसा  मुरारी लाल मीना, कांग्रेस
  11. गंगानगर  कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस
  12. जयपुर  मंजू शर्मा, भाजपा
  13. जयपुर ग्रामीण  राव राजेंद्र सिंह, भाजपा
  14. जालोर  लुंबाराम चौधरी, भाजपा
  15. झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा
  16. झुंझुनूं  बृजेन्द्र सिंह ओला, कांग्रेस
  17. जोधपुर  गजेंद्र सिंह, भाजपा
  18. करौली-धौलपुर  भजन लाल जाटव, कांग्रेस
  19. कोटा ओम बिड़ला, भाजपा
  20. नागौर  हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
  21. पाली  पीपी चौधरी, भाजपा
  22. राजसमंद  महिमा कुमारी, भाजपा
  23. सीकर  अमराराम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
  24. टोंक-सवाई माधोपुर  हरीश चन्द्र मीना, कांग्रेस
  25. उदयपुर  मन्नालाल रावत, भाजपा

07: 40 PM, 04-JUN-2024

आ गए सभी सीटों के नतीजे

चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक राजस्थान में 25 में से 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली हैं। प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। वहीं बाकी की 3 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।


06: 20 PM, 04-JUN-2024

राजस्थान में 9 सीटों पर जीते बीजेपी के प्रत्याशी

राजस्थान में बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़-बारां, अलवर और उदयपुर में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत हुई।


06: 15 PM, 04-JUN-2024

2 सीटों पर कांग्रेज का कब्जा

राजस्थान में करौली-धौलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव की जीते हैं। इसके अलावा दौसा से कांग्रेस उम्मीदवार मुरारी लाल मीणा की जीत हुई है।


06: 05 PM, 04-JUN-2024

कहां कौन जीता? (Rajasthan Lok Sabha Elections 2024)

  • बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा
  • जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा
  • करोली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस
  • जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा
  • राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा
  • भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा
  • झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा
  • अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा

06: 00 PM, 04-JUN-2024

7 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की

राजस्थान की 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत तय है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की है।


04: 15 PM, 04-JUN-2024

झुंझुनू में कांग्रेस आगे

राजस्थान की झुंझुनू लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंग्र सिंह ओला जीत आगे चल रहे हैं।


04: 15 PM, 04-JUN-2024

अलवर में BJP आगे

राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र यादव आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के ललित यादव 47 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।


03: 40 PM, 04-JUN-2024

बीजेपी को भारी पड़ी राहुल कस्वां की नाराजगी

राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल कस्वां 71 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। चूरू में बीजेपी के देवेन्द्र झाझरिया पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार बीजेपी ने राहुल कस्वां को टिकट नहीं दिया, जिसके चलते उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए।


02: 25 PM, 04-JUN-2024

जयपुर शहर की लोकसभा सीट से बीजेपी की मंजू शर्मा जीतीं


01: 20 PM, 04-JUN-2024

दौसा में कांग्रेस 20 हजार वोटों से आगे

दौसा सीट पर कांग्रेस के मुरारी लाल मीना 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कन्हैया लाल मीना पीछे चल रहे हैं। अन्य उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पा रहे हैं।


01: 12 PM, 04-JUN-2024

जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत 29 हजार वोटों से आगे

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं। वह कांग्रेस के करण सिंह उचियाड़ा से 29416 वोटों से आगे चल रहे हैं।


01: 11 PM, 04-JUN-2024

चूरू में भाजपा को बागी से झटका

चूरू में भाजपा से बागी होकर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कंसवा जीत की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल कंसवा ने 40 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया दूसरे स्थान पर हैं।


01: 10  PM, 04-JUN-2024

चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी को बड़ी बढ़त

चित्तौड़गढ़ में भाजपा के राजस्थान अध्यक्ष सीपी जोशी 1.18 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अंजना उदयलाल दूसरे स्थान पर हैं


01: 08  PM, 04-JUN-2024

किसे कितने वोट मिले(Rajasthan Lok Sabha Elections 2024)

  • दुष्यंत सिंह- 559811
  • उर्मिला जैन-332862
  • चन्द्र सिंह किराड-7559

11: 34  AM, 04-JUN-2024

13 सीटों पर BJP आगे चल रही है तो 12 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त हासिल है।


11: 15  AM, 04-JUN-2024

 झालावाड़ बारां सीट पर दुष्यंत सिंह ने 1.15 लाख वोटों की बढ़त बनाई

झालावाड़ बारां सीट पर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की उर्मिला जैन के खिलाफ 1.15 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाई है। सुबह 11 बजे तक हुई मतगणना में दुष्यंत सिंह को 319036 वोट मिले हैं।


10: 53 AM, 04-JUN-2024

राजस्थान में भाजपा को 50.08 फीसदी वोट


10: 30 AM, 04-JUN-2024

 जयपुर ग्रामीण में कांग्रेस 17 हजार वोटों से आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भाजपा काफी पीछे रह गई है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा 17 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां आधे वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा की ओर से राव राजेंद्र सिंह मैदान में हैं।


10: 25 AM, 04-JUN-2024

 बांसवाड़ा में इंडी गठबंधन ने बढ़त बनाई

राजस्थान की आदिवासी बहुल बांसवाड़ा सीट पर इंडी गठबंधन में शामिल भारत आदिवासी पार्टी आगे चल रही है। यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कभी इलाके के आदिवासी समाज के बड़े कांग्रेस नेता रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद भाजपा ने उन्हें यहां से मैदान में उतारा है। लेकिन शुरुआती रुझानों में इंडी गठबंधन यहां बढ़त बनाए हुए है।


10: 20 AM, 04-JUN-2024

राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. शुरुआती दौर में यहां 25 में से 12 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है.. पिछले दस सालों से राजस्थान की सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था. ऐसे में 12 सीटों पर दूसरे नंबर पर आने से बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं.


10: 00 AM, 04-JUN-2024

कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है 

राजस्थान में भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। सीपीआईएम एक सीट पर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक सीट पर और भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।


09:55 AM, 04-JUN-2024

इन सीटों पर भाजपा आगे

भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जालौर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीटों पर आगे चल रही है।


09:50  AM, 04-JUN-2024

राजस्थान में 13 सीटों पर भारत गठबंधन आगे, 9 पर भाजपा

राजस्थान में एनडीए को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भारत गठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि भाजपा उम्मीदवार 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


09: 40 AM, 04-JUN-2024

राजीव भारद्वाज को लीड 42023 की लीड
100270 भाजपा को 58247 कांग्रेस को


08: 37  AM, 04-JUN-2024

कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीटें अन्य के खाते में आती दिख रही हैं।


08: 35  AM, 04-JUN-2024

बीजेपी 15 सीटों पर आगे, इंडिया ब्लॉक 5 सीटों पर

राजस्थान की 25 सीटों पर आ रहे शुरुआती रुझानों में एनडीए 15 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 5 सीटें मिली हैं।


08: 30 AM, 04-JUN-2024

रुझान आने शुरू, एनडीए 5 सीटों के साथ आगे

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए राजस्थान की 25 में से 5 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि इंडिया एलायंस और अन्य का अभी खाता नहीं खुला है।


08: 25 AM, 04-JUN-2024

जयपुर से भाजपा आगे, राजसमंद से भी आया रुझान


07: 46 AM, 04-JUN-2024

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा

“2023 के विधानसभा चुनाव से भाजपा को जिताने की श्रृंखला को जारी रखते हुए, सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी मेहनत को सार्थक बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं…कार्यकर्ताओं को साफा और शगुन देकर यहां से रवाना किया गया है। हम निश्चित रूप से विजयी होंगे…भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”


07: 40 AM, 04-JUN-2024

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में 29 स्थानों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, जिसके लिए 63 कमरे बनाए गए हैं। कुल 235 कमरों में सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से वोटों की गिनती शुरू होगी।


07: 35 AM, 04-JUN-2024

मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय घेरा, पहला रुझान जल्द

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान करीब 75 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही मतगणना स्थल की सुरक्षा तीन स्तरीय घेरे में रहेगी। प्रदेश की 25 सीटों पर सुबह 7 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे।


07: 30 AM, 04-JUN-2024

एनडीए को इतनी सीटों का नुकसान हो सकता है!

इस बार राजस्थान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से अपना खाता खोलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि एनडीए को 6 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है। एनडीए को 16 से 19 सीटें मिल सकती हैं।


06: 30 AM, 04-JUN-2024

कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में बड़े चेहरे सामने आए

राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई बड़े नेताओं ने प्रचार किया। रोड शो और चुनावी सभाओं के जरिए जनता के सामने वादे और दावे पेश किए गए।


06: 16 AM, 04-JUN-2024

मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त

राजस्थान में मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्रिस्तरीय व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। 75 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। विजय जुलूस पर रोक लगा दी गई है।


06: 15 AM, 04-JUN-2024

राजस्थान में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और दो सीटें सहयोगियों को दीं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 25, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक-एक उम्मीदवार थे। कई अन्य राजनीतिक और निर्दलीय समेत 266 उम्मीदवार मैदान में थे। पहले चरण में 114 और दूसरे चरण में 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ।


06: 10 AM, 04-JUN-2024

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें

राजस्थान की इन 25 लोकसभा सीटों पर जनता ने अपने सांसद चुने हैं- गंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर, अजमेर, नागौर, पाली, करोली-धौलपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक-सवाई माधोपुर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़-बारां, भीलवाड़ा।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular