होम / Rajasthan Cabinet: राजस्थान सरकार के मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार कौन-कौन बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Cabinet: राजस्थान सरकार के मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार कौन-कौन बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

• LAST UPDATED : December 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Cabinet : आज रजस्थान में भजनलाल के मंत्रिमडल का विस्तार हो गया है। बता दें कि इस कार्यक्रम का राजभवन में आयोजन किया गया है। शपथ ग्रहण से जुड़ी सभी खबर के लिए इंडिया न्यूज के साथ बने रहें।

कौन-कौन होगा शामिल?

झाबर सिंह खर्रा, जोगेश्वर गर्ग, सुमित गोदारा, दीप्ति किरण माहेश्वरी, पब्बा राम बिश्नोई, भेरा राम सियोल, नौक्षम चौधरी, जितेंद्र गोठवाल, जवाहर सिंह बेडम, उदयलाल भड़ाना, श्रीचंद कृपलानी, हंसराज पटेल, जेठानंद व्यास , फूल सिंह मीना, अजय सिंह किलक, सीधी कुमारी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कैलाश वर्मा, संजय शर्मा, शैलेश सिंह, शत्रुघ्न गौतम, मंजू बाघमार, हीरालाल नागर, प्रताप सिंह सिंघवी और मदन दिलावर। अन्य प्रमुख दावेदारों में महंत प्रताप पुरी हैं, जिन्होंने पश्चिमी राजस्थान के पोकरण में मौजूदा कांग्रेस मंत्री तथा पूर्व मंत्री एवं पांच बार की विधायक अनीता भदेल को हराया था।

6:35pm, 30 December, 2023

भजनलाल सरकार में जयपुर से 3, अजमेर से1, श्रीगंगानगर से 1, भरतपुर से 1, अलवर से 1, पाली से 2, जोधपुर से 2, बाड़मेर से 1, टोंक से 1, बीकानेर से 1, सीकर से 1, उदयपुर से 1, प्रतापगढ़ से 1, नागौर से 2, चित्तौड़गढ़ से1, कोटा से 2, स.माधोपुर से 1, सिरोही से 1 और प्रतापगढ़ से 1 मंत्री बनाए गए हैं।

4:35pm, 30 December, 2023

डॉ. मंजु वाघमार, ,विजय सिंह चौधरी, ओटा राम देवासी, जवाहर सिंह बैडम और के के बिश्नोई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

4:33pm, 30 December, 2023

भजनलाल सरकार में गौतम कुमार, झाबर सिंह, संजय शर्मा, हीरा लाल नागर और सुरेंद्र पाल सिंह टी टी को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

4:30pm, 30 December, 2023

गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबू लाल खराडी, डॉ. किरोड़ी लाल मीना, ज़ोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, मदन दिलावर, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अविनाश गहलोत, जोगाराम पटेल, कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

4:15pm, 30 December, 2023

केके बिश्नोई, डॉ. मंजु वाघमार और विजय सिंह चौधही ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि वाघमार अनुसूचित जाति, बिश्नोई ओबीसी और विजय सिंह जाट समाज से हैं।

4:11pm, 30 December, 2023

ओटा राम देवासी ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि ये ओवीसी वर्ग से आते हैं।

4:08pm, 30 December, 2023

गौतम कुमार, पाल सिंह, संजय शर्मा, झाबरा सिंह खर्रा, सुरेंद्र  पाल सिंह और हीरा लाल ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।

3:58pm, 30 December, 2023

सुमित गोदारा और कन्हैया लाल चौधरी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में आज शपथ ली। बता दें कि दोनो जाट समुदाय से आते हैं।

3:50 pm, 30 December, 2023

पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के बेटे हेमंत मीणा को भी कैबिनेट में जगह मिली है। बता दें कि वो पहली बार के विधायक हैं।

3:44 pm, 30 December, 2023

राजस्थान सरकार के कैबिनेट में जोराराम कुमावत और अविनाश गहलोत को भी जडगह मिली है। बता दें कि दोनें ही ओबीसी वर्ग से आते हैं।

3:42 pm, 30 December, 2023

राजस्थान सरकार में जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत और मदन दिलावर ने आज राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि दिलावर एससी, जोगाराम ओबीसी और रावत ओबीसी वर्ग से आते हैं।

3:40 pm, 30 December, 2023

भजनलाल सरकार में बाबू लाल खराड़ी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. बता दें कि वह उदयपुर के झाड़ोल सीट से चौथी बार विधायक बने हैं।

3:37 pm, 30 December, 2023

राज्यवर्धन सिंह राठौर, गजेंद्र सिंह खींवसर और किरोड़ी लाल मीना ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

3:19 pm, 30 December, 2023

अब से कुछ ही देर में राजस्थान सरकार के मंत्रीमंडल का गठन होने जा रहा है। बता दें कि इसमें कुल 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिनमें 15 कैबिनेट और 4 स्वतंत्र प्रबार वाले हो सकते हैं। इसके साथ छह राज्य मंत्री के रूप में भी शपथ ले सकते हैं।


1:55 pm, 30 December, 2023विधायकों का जयपुर पहुंचना शुरू

रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने भाजपा कार्यालय का दौरा किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस बीच गढ़ी विधायक कैलाश मीणा उदयपुर से जयपुर पहुंचे और उदयपुर विधायक ताराचंद जैन भी जयपुर के लिए रवाना हो गए।

1:05 pm, 30 December, 2023


कलराज मिश्र से मिले CM भजनलाल शर्मा

12:35 pm, 30 December, 2023


मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी पर क्या बोले अशोक गहोत?

मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी पर अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा की सरकार पर निराशा जाताते हुए कहा- “जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को BJP को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है। हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए। जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।”

इसके आगे उन्होंने लिखा “मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।”

12:30 pm, 30 December, 2023


यातायात के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश:-

  • राजभवन गेट नं० 1 से लेकर राजभवन चौराहा तक किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं होगी।
  • गेट नं० 1 को छोड़कर निर्धारित पार्किंग की जगह सी.एम. हाउस के सामने तथा सी.एम. हाउस के सामने से पानी की टंकी तक दोनों तरफ एक लेन में और बाकि स्थानों पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
  • राजभवन में येलो पासधारकों का गेट नं० 1 से होगा।
  • पिंक और सफेद पासधारीयों के वाहन गेट नं0 2 से प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही वे अपने निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • राजभवन चौराहा से लेकर मजदूर नगर तिराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे।
    मीडियाकर्मी अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर राजभवन गेट नंबर 4 से प्रवेश करेंगे।
  • आम जनता अपने वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई पार्किंग की जगह मेट्रो स्टेशन से सोडला की तरफ एक लेन में पार्क करेंगे।वहीं वे नाटाणियों का चौराहा से पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय तक भी पार्किंग कर सकेंगे।

ये भी पढ़े- Weather Update: कल से नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से बढ़ेगी मुसीबतें, गलन से कांपा राजस्थान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox