Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरGogamedi Murder Case Update: गोगामेड़ी हत्याकांड में 2 शूटर्स समेत तीन आरोपी...

Gogamedi Murder Case Update: गोगामेड़ी हत्याकांड में 2 शूटर्स समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Gogamedi Murder Case Update: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष  केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शूटर्स के साथ अबतक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

10:40 AM 10 Decembe

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी केस से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के सहयोग से सुखदेव सिंह की हत्या करने वाले 2 शूटर्स के साथ अबतक 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद वारदात से फरार हुए आरोपियों की पहचान रोहित राठौड़, नितिन फौजी और उधम के रूप में हुई है। बतां दें कि सभी आरोपी चंडिगढ़ के एक होटल में छुपे थे। ट्रेन या बस में भागते समय पकड़े न जाएं इसलिए सभी ने अपने हथियार छुपा दिए थे।

टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पकड़े गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी फरारी के दौरान लगातार फोन का यूज कर रहे थे। पुलिस ने उसी के मदद से टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों को धर दबोचा।

हत्याकांड का मास्टरमाइंड विदेश में

बता दें कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चरण विदेश में है और वहीं से वह अपनी गैंग लगातार चला रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पर एक लाख का इनाम भी रखा गया है।

5 दिसंबर को हुई थी हत्या

बता दें कि 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 2 शुटर्स ने हत्या कर दी थी। शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने उनके श्याम नगर निवास स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया था।

Also Read: Sukhdev Singh Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में 5 दिन बाद पहली गिरफ्तारी, इस शूटर से है कनेक्शन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular