Thursday, July 4, 2024
HomeकोटाRajasthan Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट, ओमप्रकाश पहाड़िया ने थामा...

Rajasthan Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट, ओमप्रकाश पहाड़िया ने थामा बीजेपी का दामन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Politics: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी पार्टियों में उथल-पुथल मच रही है। दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

वही ओमप्रकाश पहाड़िया के साथ राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार बृजेंद्र सिंह शेखावत भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिटायर्ड आईएएस चंद्र मोहन मीणा और नेता अशोक वर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने 19 मई को कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

कांग्रेस डूबते जहाज की तरह है

पहाड़िया समेत कई कांग्रेस नेता को बीजेपी का शामिल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस डूबते जहाज की तरह है। का कोई भी अता पता नहीं है और जिसका भविष्य अंधकार में है। वही जोशी ने यह भी कहा कि जो भी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनको यह तो पता है कि वह किस पार्टी में जा रहे हैं। उनके पास कितना मजबूत नेता है भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि यह लोग जानते हैं कि कांग्रेस ने वादाखिलाफी की है।

जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान है

जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान है। वहीं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि पहाड़िया समेत कई नेता जो बीजेपी में शामिल हुए हुए हैं। वह कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से परेशान हो गए थे। भाजपा का परिवार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। लोगों का कांग्रेस की सरकार से विश्वास ही उठ गया है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ खोखली घोषणाएं करती है।

कांग्रेस ने पहाड़िया को टिकट ही नहीं दिया था

बता दें कि ओमप्रकाश पहाड़िया ने भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी से रिजाइन लेकर 2013 में भरतपुर के वैर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वही पहाड़िया को बीजेपी के उम्मीदवार बहादुर सिंह कोली ने चुनाव हरा दिया था। वहीं चुनाव हारने के बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़िया को टिकट ही नहीं दिया था। इससे पहले 2008 में इसी सीट से जगन्नाथ पहाड़िया के छोटे बेटे संजय पहाड़िया भी चुनाव हार गए थे।

ALSO READ: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बयानों से बनी हुई है असमंजस की स्थिति, कई जिलों में नहीं हैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular