Tuesday, July 2, 2024
Homeखाना खजानाइन मौसम में अजवाइन का जरूर करें सेवन, जानिए इसके अनोखे फायदे

इन मौसम में अजवाइन का जरूर करें सेवन, जानिए इसके अनोखे फायदे

- Advertisement -

अजवाइन एक ऐसी किचन सामग्री है। जिसे सिर्फ व्यंजन में ही स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि अजवाइन के सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। अजवाइन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। अजवाइन मे कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्‍फोरस, आयरन और नियासिन भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता हैं। अजवाइन के फायदे यें हैं पेट दर्द और गैस में सबसे अचूक घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। अजवाइन के पानी का रोजाना खाली पेट सेवन करने से पाचन, गैस और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

कब्ज की समस्या दूर होती है

अजवाइन, काला नमक और सूखी पीसी अदरक के चूरन का इस्तेमाल कर खट्टी डकार और गैस की समस्‍या को दूर किया जा सकता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो अजवाइन अपने लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। ये कब्ज को जड़ से दूर कर देता है। वैज्ञानिकों ने भी इसको बहुत अच्छा माना है। वैज्ञानिक भी इस की सलाह देते हैं। हमेशा रात को खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन करना चाहिए। फिर सुबह उठकर करना चाहिए। इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

अर्थराइटिस और जोड़ों की समस्या दूर होती है

अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से राहत दिला सकते हैं। अजवाइन से बहुत जल्दी आराम मिलता है। अजवाइन का सेवन कुछ इस तरह से करते हैं। सरसों के तेल में अजवाइन को डालकर उसे थोड़ा गर्म कर ले गैस पर, फिर उसको जहां दर्द हो वहां लगाए। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

कोलेस्ट्रॉल कों कम करने में मदद करता है

कोलेस्ट्रॉल कों कम करने में मदद करता है अजवाइन, इससे कई फायदे होते हैं। अजवाइन के बीज में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े: पार्षद की बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा डांसरों से हुई छेड़छाड़, मामला हुआ दर्ज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular