Thursday, July 4, 2024
Homeखाना खजानाक्या आपने खाया है 10 तरह की ड्राईफ्रूट से बना जोधपुरी प्रेम...

क्या आपने खाया है 10 तरह की ड्राईफ्रूट से बना जोधपुरी प्रेम प्याला

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जोधपुर: (Jodhpuri Prem Pyaala made of 10 types of dry fruits) एक बड़ा फैमस गाना है ‘मैं रमता जोगी….प्रेम का प्याला पी आया’ देखिए ‘रमता जोगी’ की अपनी अलग लव स्टोरी है, लेकिन आज आपको बताएंगे खान-पान से लव करने वालों के बीच फेमस जोधपुर के ‘प्रेम प्याला’ की कहानी।

जोधपुर शहर की तंग गलियों में भी जैसे स्वाद का खजाना बसता है। यही कारण कि जोधपुर ही नहीं बल्की विदेशों से भी लोग शहर के कुंज बिहारी मंदिर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट तक खिचे चले आते हैं। वह यहां दुनिया की सबसे यूनिक और महंगी मलाई रोटी काने आते हैं, उन्हें तब प्रेम प्याला भी परोसा जाता है।

कैसे बनता है प्रम प्याला

जो भी इस डिश को खाता है, उसे इस डिश से प्यार हो जाता है। यही कारण है कि इसका नाम भी प्रेम प्याला पड़ गया है। इसमें ड्राईफ्रूट से बनी सीक्रेट क्रीम, फ्रूट क्रीम और रबड़ी की लेयर डालकर एक मिक्सचर बनाया जाता है। तीनों चीज सौ-सौ ग्राम के लेयर में रखी जाती है। उपर से केसर बुरख कर इसे लाजवाब बनाया जाता है। इसके 300 ग्राम के प्याले की कीमत 220 रुपए है। विदेशी सैलानियों में भी इसकी काफी डिमांड रहती है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular