India News(इंडिया न्यूज़), Year Ender 2023: 2023 के इस साल के खत्म होने में केवल कुछ ही दिन शेष है। इस पूरे साल में हम सभी ने बहुत सी यादें बटौरी है। जिनमें कई यादें ऐसे भी है जो हमेशा ही हमारे मन में बसी रहेगी। आपको बता दें की 2023 का ये साल सिर्फ आपके लिए ही नहीं राजस्थान के झीलों से भरे शहर, उदयपुर के लिए भी काफी खास रहा।
इस साल जुलाई में ट्रेवल एंड लीजर की ओर से एक लिस्ट जारी हुई थी। जिसमें उदयपुर को दुनिया का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर घोषित किया था। यह रिजल्ट पर्यटकों पर किे गए सर्वे के आधार पर दिया गया था। जिसमें उदयपुर शहर के लैंडमार्क, फूड, कल्चर, शॉपिंग के साथ साइट्स के आधार पर स्कोर दिया गया था। उदयपुर शहर को 93.33 रीडर स्कोर सर्वे में मिला।
Year Ender 2023
मार्च में G20 की दूसरी बैठक भी उदयपुर शहर में ही की गई थी। उदयपुर शहर में दूसरी G20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप (SFWG) की बैठक हुई थी। इस बैठक में 90 से ज्यादा प्रतिनिधियों द्वारा बाग लिया गया था।
Year Ender 2023
उदयपुर हमेशा से ही डेस्टिनेशन वेडिंग के मामले में काफी फेमस रहा है। इस साल यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP पार्टी के नेता राघव चड्ढा द्वारा सात फेरे लिए गए। इनकी शादी सितंबर के महीने में हुई थी। इनकी शादी में काफी बड़े पिल्मी सितारे शामिल हुए थे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।
Year Ender 2023
इसके साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या द्वारा भी उदयपुर में वेलेंटाइन डे पर शादी की गई थी। इस शादी में क्रिकेटर ईशान किशन, कॉमेंटेटर जतिन सप्रू के साथ कई बड़े लोग शामिल हुए थे।
ये भी पढ़े- Rajasthan: राजस्थान में BJP विधायक के कर्मचारियों को मिली धमकी, मूहं काला करने की कही बात