Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातWorld Yoga Day 2023: राजस्थान के कई जिलों में मनाया गया विश्व...

World Yoga Day 2023: राजस्थान के कई जिलों में मनाया गया विश्व योग दिवस, बड़े-बड़े राजनेताओं ने किया योग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),World Yoga Day 2023: राजस्थान के कई जिलों में विश्व योग दिवस मनाया गया। प्रदेश के राजसमंद जिले में भी विश्व योग दिवस मनाया गया। राजसमंद जिले में विभिन्न जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योग करते हुए योग दिवस मनाया और सभी को नियमित रूप से योग करने की बात कही। तो वही राजसमंद जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्री के पास जेके गार्डन पर अधिकारियों ने योग किया। राजसमंद जिलें की नौचौकी की पाल पर भाजपा से जुड़े नेताओं,कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भी योग किया। बता दें कि विश्व योग दिवस, वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर मनाया गया।

जैसलमेर जिलें में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राजस्थान के जैसलमेर जिलें में आज शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आज इस योग दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें विधायक रूपाराम ने शिरकत दी और विधायक रुपाराम धनदेव ने भी योग दिवस पर योग किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, नगर परिषद आयुक्त लजपत सिंह सोढा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेद सिंह तवर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा सहित और भी अधिकारी व गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जालोर ज़िले में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जालोर ज़िले के भीनमाल में कचहरी रोड विद्यालय परिसर में उपखंड प्रशासन, आयुर्वेद विभाग और नगर पालिका मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने योगाभ्यास करते हुए योग के महत्व को जाना। जिले के सभी उपखंड पर योग दिवस मनाया गया। सवेरे से ही लोग पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहे थे। यहीं नहीं घरों में भी लोग टीवी से चिपके रहे। आसन के विभिन्न मुद्राओं को देखकर योग किया गया। कार्यक्रम में बच्चे, बूढ़, जवान सभी वर्ग के लोग बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बताया कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। विचार, संयम और जीवनी शक्ति की पूर्ति करने वाला है। स्वास्थ्य और मानव समुदाय के लिए भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण भी प्रदान करने वाला है। इस दौरान प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular