Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातWeather Update: प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, 5 बड़े राज्यों में...

Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, 5 बड़े राज्यों में मानसून का दौर शुरू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Weather Update: देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। लोगों को बीते कुछ दिनों से बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान जून में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

IMD ने दी राहत भरी खबर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 26 मई को राहत भरी खबर दी। IMD के डॉ. पीएस पई ने कहा कि अलनीनो कंडीशन के बावजूद इस साल मानसून सामान्य रहेगा। इसके 1 जून से पहले केरल पहुंचने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून 4 जून को केरल के तटों से टकराएगा।

किसी तूफान की संभावना नहीं है

डॉ. डीएस पई ने शुक्रवार यानी 26 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अरब सागर में अगले सप्ताह किसी तूफान की संभावना नहीं है। अगर देश में सभी जगह बारिश सही हुई तो काफी अच्छा रहेगा। खेती पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

सामान्य से कम बारिश की उम्मीद

पई ने यह कहा कि लॉन्ग पीरियड ऐवरेज (LPA) में 96% से 104% बारिश की उम्मीद है। अभी के लिहाज से देखा जाए तो उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश की उम्मीद है। इस दौरान LPA 92% रहने के आसार हैं।

5 बड़े राज्यों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पूरे मानसून के दौरान 92% बारिश के आसार हैं यानी सामान्य से कम। बाकिस हिस्सी में सामान्य और सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है।

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular