Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातWeak Bones: इन चीजों से कमजोर हो सकती है आपके शरीर की...

Weak Bones: इन चीजों से कमजोर हो सकती है आपके शरीर की हड्डियां, भुलकर भी न खाएं ये फल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)Weak Bones: वैसे तो शरीर की हड्डियां कमजोर होने के कई कारण हो सकते है लेकिन इन चीजों की ज्यादा मात्रा लेने पर भी कई बार हड्डियां कमजोर हो सकती है। तो आइएं जानते है कि कौन-सी है वो चीजें जिनसे हड्डियां कमजोर हो सकती है।

नमक

वैसे तो नमक के बिना खाने में स्वाद नही आता लेकिन क्या आपको बता है कि इस नमक से आपके शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती है। नमक ऐसी चीज है जिसे डाइट से चाहकर भी निकाल पाना मुश्किल होता है। लेकिन, सेहत को ध्यान में रखते हुए नमक की मात्रा कम की जा सकती है। नमक हड्डियों से कैल्शियम सोखने का काम करता है इसीलिए कहा जाता है कि ज्यादा नमक (Salt) हड्डियां गला देता है। ऐसे में नमक कम खाने की कोशिश करनी चाहिए और बाहर की डिब्बाबंद चीजों से परहेज करना चाहिए जिनमें आमतौर पर नमक जरूरत से ज्यादा होता है।

सोफ्ट ड्रिंक्स

ज्यादातर सोफ्ट ड्रिंक्स फॉस्फोरिक एसिड से भरपूर होती हैं। यह कार्बोनेटेड ड्रिंक्स कैल्शियम (Calcium) को शरीर से निकालने का काम करती हैं। इन ड्रिंक्स को पीकर प्यास तो बुझाई जा सकती है लेकिन इनसे शरीर को किसी तरह के पोषक तत्व मिलना नामुमकिन साबित होता हैं। हड्डियां इन ड्रिंक्स से डैमेज होती हैं। ऐसे में सोफ्ट ड्रिंक्स के बजाय दूध या फलों का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

कैफीन का सेवन

कॉफी, चाय या कैफीन से भरपूर अन्य चीजों के सेवन से हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं। 100 mg कैफीन के सेवन से 6mg कैल्शियम शरीर से कम होता है। ऐसे में कैफीन का अत्यधिक सेवन भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है।

शुगर वाले फूड्स

जरूरत से ज्यादा शुगर का इंटेक भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। हड्डियों में चोट लगने, हड्डी टूटने या दर्द होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में एडेड शुगर (Added Sugar) की बजाय नेचुरल शुगर के सेवन करना ज्यादा फायदेमं होता है।

आयरन

सेहत के लिए आयरन फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा आयरन क्या कुछ भी हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता है। आयरन शरीर में कैल्शियम को सोखने से रोकता है। इससे बोन लॉस हो सकता है। इसीलिए आयरन का सीमित सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि कैल्शियम और आयरन से भरपूर चीजों को एकसाथ ना खाया जाए।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular