Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातVitamin E Benefits: जानिए स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है विटामिन ई,...

Vitamin E Benefits: जानिए स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है विटामिन ई, पढ़िए पूरी जानकारी

- Advertisement -

Vitamin E Benefits: क्या आप जानते हैं हमारे शरीर के लिए विटामिन ई (Vitamin E) कितना जरूरी है। बता दें विटामिन ई ऐसा ही जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी से शरीर में ढेर सारे रोग हो जाते हैं। तो हम आपको आज बताते है कि विटामिन ई शरीर के लिए कितना जरूरी है और इसके क्या फायदे होते हैं।

जानिए विटामिन ई के फायदे

विटामिन ई शरीर के लिए कितना जरूरी है। इसको लेकर एक रिसर्च की गई है। रिरसर्च में सामने आया कि विटामिन ई-हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। लेकिन हेल्दी डाइट लेने वाले लोगों में विटामिन ई की कमी आमतौर पर कम देखने को मिलती है। वहीं, जो लोग पेट संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे होते हैं। उन्हें ये परेशानी अधिक होती है। अग्नाशयशोथ, सीलिएक रोग या सिस्टिक फाइब्रोसिस से परेशान व्यक्तियों में विटामिन ई की कमी अधिक देखने को मिलती है।

जानिए शरीर में क्या काम करता है विटामिन-ई

विटामिन-ई हेल्दी फैट से भरपूर होता है। बता दें विटामिन-ई कई तरह के फल और सब्जियों में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। त्वचा का सूखानपन खत्म होता है, और आंखों की रोशनी तेज होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करता है। वहीं बॉडी में इसकी पर्याप्त मौजूदगी से हार्ट डिसीज और कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी बीमारियां भी काफी कम हो जाती हैं।

जानिए विटामिन ई की कमी पूरा करने के लिए क्या खाएं

विटामिन ई फूड आइटम में पाया जाता है। वीटजर्म ऑयल में विटामिन ई बहुत मिलता है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज, वेजीटेबल ऑयल, पीनट बटर, बादाम, हेजलनट्स, मूंगफली, आम, कीवी जैसे फलों और एस्परैगस, ब्रॉकली, टमाटर और पालक में विटामिन ई भरपूर मिलता है।

यह भी पढ़े:  Summer Diet Tips: गर्मियों के मौसम में इस डाइट को करें फॉलो, मिलेंगे अनोखे फायदे

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular