Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातHealth News: बाजारों में बिकने वाले पेय पदार्थों से रहे सावधान, घातक...

Health News: बाजारों में बिकने वाले पेय पदार्थों से रहे सावधान, घातक बीमारियों के हो सकते हो शिकार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Health News: अगर आप बाजारों में बिकने वाले जूस, शिकंजी ,गन्ने का रस इत्यादि पेय पदार्थों इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इन पे पदार्थों में पढ़ने वाली खुली बर्फ आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।

बर्फ की बिक्री कई गुना बढ़ी

गर्मी बढ़ते ही बर्फ की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। अक्सर देखा गया है कि बाजारों में बिकने वाले पेय पदार्थों को ठंडा करने के लिए इसमें खुले में बिकने वाली बर्फ डाली जाती है। जो जगह-जगह 8 से ₹10 किलो के हिसाब से आसानी से मिल जाती है।

जगह-जगह बिकने वाली बर्फ

लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि यह बाजारों में जगह-जगह बिकने वाली बर्फ हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक होती है। हालांकि लोग इसका इस्तेमाल लस्सी, शिकंजी, गन्ने का जूस, मैंगो शेक इत्यादि पेय पदार्थ में खूब धड़ल्ले से कर रहे हैं।

 

आइस फैक्ट्रीयो में बर्फ

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिन आइस फैक्ट्रीयो में बर्फ बनती है। वहां भी साफ तौर पर कहा जाता है कि यह बर्फ खाने योग्य नहीं है। सिर्फ चीजों को ठंडा करने के लिए इसे इस्तेमाल में लगाया जा सकता है।

ठंडा जहर

बावजूद इसके यह ठंडा जहर धड़ल्ले से जगह जगह इस्तेमाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बर्फ के विक्रेता भी कहते हैं कि गर्मियां बढ़ने से इसकी खपत कई गुना तक बढ़ जाती है।

डॉक्टर की सलाह

वहीं अगर हम डॉक्टर की माने तो उनका भी यह साफ तौर पर कहना है कि इस तरह की बस हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है इसके इस्तेमाल से टाइफाइड, ज्वाइंडिस, वायरल हेपेटाइटिस जैसी घातक बीमारियां होने की संभावनाएं हो जाती हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular