Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातGold Jewellery की चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं कुछ आसान टिप्स

Gold Jewellery की चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं कुछ आसान टिप्स

- Advertisement -

Tips to Clean Gold Jewelery at Home

इंडिया न्यूज़ : जब गहनों से जुड़े मेकअप की बात आती है, तो महिलाओं के बीच सबसे पसंदीदा धातु सोना है। रोजमर्रा की बात हो या कोई खास मौका, महिलाएं सोने के गहने बड़े चाव से पहनती हैं। लगातार इस्तेमाल से सोने के आभूषणों की चमक कम होने लगती है और उनका रंग काला पड़ने लगता है। लेकिन ज़्यादातर महिलाओं को यह नहीं पता होता कि किन चीज़ों की मदद से सोने के गहनों को फिर से नए जैसा चमकाया जा सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं, कुछ घरेलू चीज़ों के बारे में जिनसे आप अपने सोने के गहनों को फिर से नए जैसा बना सकते हैं।

Tips to Clean Gold Jewelery at Home

नमक

घर में मौजूद नमक के इस्तेमाल से आप अपने सोने के गहनों को चमका सकते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर घोल बनाएं और इस घोल में अपने गहने डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब गहनों में जमा गंदगी गीली हो जाती है, फिर मुलायम ब्रश की सहायता से हल्के हाथों से साफ कर लें।

सिरका

सफेद सिरके के इस्तेमाल से भी सोने के गहनों से कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए सफेद सिरके में बेकिंग सोडा मिलाएं और इस घोल में अपने सोने के आभूषण डालें। लगभग 2 से 3 घंटे के बाद इसे बाहर निकाल कर साफ पानी से धो लें और फिर एक मुलायम सूती कपड़े से गहनों को पोंछ लें।

टोमेटो कैचप

टोमैटो केचप को ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर हम सभी बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल सोने के गहनों को चमकाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए अपने गहनों पर टोमैटो केचप लगाकर नर्म ब्रश की मदद से हल्के हाथों से मलें और साफ पानी से धो लें।

Also Read : Bleach करने के बाद चेहरे पर जलन होती है, तो घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular