Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातदिल की सेहत के लिए लाभदायक है ये चीजें, आज ही करें...

दिल की सेहत के लिए लाभदायक है ये चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल

- Advertisement -

Healthy Heart: हार्ट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जीवित रहने के लिए सीने में दिल का धड़कना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में हमें दिल का बहुत ख्याल रखना चाहिए। आजकल बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण हार्ट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। तो इसके चलते हमें अपनी डाइट में सुधार लाना चाहिए। जानिए दिल की सेहत के लिए किन चीजों का करें सेवन।

डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हृदय रोग को कम करने में मदद कर सकते हैं।

फैटी फिश

फैटी फिश दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आप हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछली का सेवन कर सकते हैं। ये ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं।

अखरोट का सेवन करें

अखरोट में मोनो अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप हार्ट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। अखरोट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जो दिल के लिए फायदेमंद है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular