Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातसेहत के लिए लाभदायक है ये हरी सब्जियां, आज ही करें डाइट...

सेहत के लिए लाभदायक है ये हरी सब्जियां, आज ही करें डाइट में शामिल, कई बीमारियों से रहोंगे दूर

- Advertisement -

Health Tips: सलाद डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह सेहत के लिए खूब फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन कर आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। बता दें कि सलाद को पौष्टिक बनाने के लिए आप कुछ हरी सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। जिससे शरीर की कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं। तो आज आइए जानते हैं, सेहतमंद रहने के लिए किन हरी सब्जियों का सेवन करें।

ब्रोकली

सलाद को ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें ब्रोकली डालना ना भूलें। ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी और फाइटोकेमिकल्स का समृद्ध स्रोत है। सलाद में ब्रोकली का इस्तेमाल करने से पहले इसे उबाल लें और कुछ मिनटों के लिए बर्फ के ठंडे पानी में डुबोकर रखें। फिर सारा पानी किचन टॉवल से दबाकर निकाल दें। अब आप इसे सलाद में शामिल कर खा सकते हैं।

सरसों

सरसों के साग के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। वहीं इसमें कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों के लिए खूब फायदेमंद होते हैं। ये मिनरल्स हड्डियों की मजबूती और विकास में काफी मदद करते हैं।

पालक

पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा करके रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करती हैं। बता दें एनीमिया की समस्या में पालक का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

लौकी

लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे बनी सब्जी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिस वजह से ये वजन कम करने में खूब मदद करते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular