Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातविटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में शामिल ये...

विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में शामिल ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत

- Advertisement -

Health Tips: हड्डियों की सेहत के लिए शरीर में विटामिन-डी का होना बहुत जरूरी है। इस विटामिन की कमी के कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विटामिन-डी स्वस्थ हड्डियों, दांतों औऱ मांसपेशियों के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में आज आपको कुछ फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन कर आप शरीर में इस विटामिन की पूर्ति कर सकते हैं। तो जानिए उन फलों के बारे में…

संतरा है फायदेमंद

संतरा विटामिन-सी, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को कई परेशानियों से बचाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक है।

अनानास का करें सेवन

अनानास में कई जरूर विटामिन्स पाए जाते हैं। यह कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और कई जरूरी तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। हड्डियों की सेहत के लिए आप अनानास का सेवन कर सकते हैं।

पपीता खाएं

पपीता सेहत का खजाना है। यह एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े: भूलकर भी चाय के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना हो सकती हैं परेशानी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular