Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातSummer Diet : गर्मियों में आपके शरीर को ऐसे आहार की जरूरत...

Summer Diet : गर्मियों में आपके शरीर को ऐसे आहार की जरूरत होती है जो पानी की कमी को पूरा करे

- Advertisement -

Summer Diet

Summer Diet : यह कड़ाके की ठंड के बाद गर्मी के आगमन का संकेत है। इस मौसम में खान-पान का ठीक से ध्यान न रखने के बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं। इसमें डिहाइड्रेशन, स्किन बर्न, बुखार और हीट स्ट्रोक आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप गर्मी के मौसम में कैसे अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

गर्मियों में सीजनल डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में ताजे फल-सब्जियों का सेवन करें। सीजनल फूड्स में हमारे शरीर की नैचुरल सफाई और उपचार करने की क्षमता भी होती है।

तेज धूप बढ़ाएगी मुश्किल

गर्मियों में बच्चे, बजुर्ग, एथलीट और धूप में काम करने वालों पर ज्यादा बुरा असर होता है। धूप से उनके शरीर में पानी और नमक की कमी हो सकती है, जिससे डीहाइड्रेशन, क्रैम्प, थकावट और लो ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करें कि दोपहर से शाम तक यानी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर पर ही रहें। तापमान और गर्मी बढ़ने से हमारा शरीर तनाव में चला जाता है। ये चिड़चिड़ेपन, ध्यान भंग, अनिद्रा, स्किन सेंसिटिविटी और विटामिन-मिनरल की कमी को बढ़ावा दे सकता है। (Summer Diet )

बॉडी को हाइड्रेट रखना जरूरी

गर्मी में आपके शरीर को ऐसे खाने की जरूरत होती है जो पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर हों। यानी एक ऐसी डाइट जो पूरे दिन हमारे एनर्जी लेवल को मेंटेन रख सके। इसके लिए आप अजवाइन, पालक, खीरा या सलाद जैसी चीजें खा सकते हैं। गर्मी को सिर्फ हाइड्रेशन से हराया जा सकता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें।

क्या खाएं, क्या ना खाएं?

Summer Food
Summer Food

गर्मी के मौसम में शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए कैफीन, चाय, कॉफी या एल्कोहल के अतिरिक्त सेवन से बचें। बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद शुगर मिक्स जूस से भी दूर रहें। ज्यादा नमक वाला खाना ना खाएं। मसालेदार, एसिडिक, ऑयली और हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से बचें। इस मौसम में खाना आसानी से खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। हाई प्रोटीन वाली चीजें खाने से बचें। अगर किसी वजह से आपको हाई प्रोटीन डाइट लेनी पड़ रही है तो दिन में 5 से 6 गिलास पानी पीकर उसे बैलेंस करने की कोशिश करें। (Summer Diet )

अगर आपसे सादा पानी नहीं पिया जा रहा है तो इसमें नींबू, संतरे के स्लाइस या पुदीने की पत्तियां डालकर पी सकते हैं। ये चीजें गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करती हैं। इसके अलावा आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। पानी, हरी सब्जियां और फलों का सेवन ना सिर्फ आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखेगा, बल्कि पर्याप्त एनेर्जी भी देगा। ऐसे कई फल और हरी सब्जियां हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। (Summer Diet )

इसमें खीरा, तरबूज, संतरा, बंदगोभी, टमाटर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। आप इन चीजों को धोकर खा सकते हैं या इनका जूस, स्मूदी और शेक बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का पानी, जौ का पानी, बटरमिल्क, आइस ग्रीन टी और नींबू पानी भी आपको बड़ी राहत देगा।

Summer Diet

Also Read : Holi 2022 : इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा का तरीका

Also Read : Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि कब है? जानिए तिथि, पूजा विधि और भोग बनाने की विधि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular