Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातSummer Desserts: गर्मी के मौसम में बनाइए ये स्वादिष्ट मिठाइयां, आप भी...

Summer Desserts: गर्मी के मौसम में बनाइए ये स्वादिष्ट मिठाइयां, आप भी करे ट्राई

- Advertisement -

Summer Desserts: मौसम कोई भी हो, मीठा खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि गर्मी के मौसम में जरा-सी लापरवाही सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक। इसिलिए खाने में किसी भी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा ना करें। ऐसे में आज आपको कुछ खास मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जिनका लुत्फ आप गर्मियों के मौसम में उठा सकते हैं। तो जानिए उन मिठाइयों के नाम।

रस मलाई

ये मशहूर बंगाली मिठाई ताज़े पनीर या छेना से तैयार की जाती है। रस मलाई काफी स्पंजी और सॉफ्ट होती है। गर्मियों में लंच या डिनर के बाद इस मिठाई का लुत्फ जरूर उठाएं।

फालूदा

समर सीजन में लोग फालूदा खाना खूब पसंद करते हैं। चाहें तो आप बाजार जैसा फालूदा घर पर भी बना सकते हैं। जी हां, इसे बनाने के लिए आइसक्रीम, कुछ मेवे, नूडल्स, रोज सिरप, दूध आदि का इस्तेमाल किया जाता है।आप इसे गर्मियों की डाइट में जरूर शामिल करें।

आमरस

आम को फलों का राजा कहते है। गर्मियों में लोग इस फल को खाना खूब पसंद करते हैं। आप इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वीट में कर सकते हैं। इस मौसम में आम का इस्तेमाल कर एक स्पेशल डिश बनाई जाती है, जिसे आमरस कहा जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, चीनी और पके आम का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे गर्मियों में जरूर ट्राई करें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular